निठारी कांड…मोनिंदर सिंह पंढेर 17 साल बाद रिहा:जेल से निकलते ही जोड़े हाथ,कुछ भी बोलने से इनकार;4 दिन पहले किया गया था बरी

Front-Page National

गौतम बुद्ध नगर:-निठारी कांड में 17 साल बाद शुक्रवार को मोनिंदर सिंह पंढेर जेल रिहा हो गया है। नोएडा की लुकसर जेल से वह वकील का हाथ पकड़कर बाहर निकाला। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उससे बात करने को कोशिश की। मगर, उसे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद हाथ जोड़ते हुए कार में बैठा और निकल गया। इस दौरान जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार सुबह मोनिंदर पंढेर का परवाना गौतमबुद्धनगर जिला जेल पहुंचा। फिर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे दोपहर में रिहा कर दिया है। साल 2006 में हुए इस कांड में 16 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मोनिंदर को बरी किया था।