नोबेल पुरस्कारों का ऐलान शुरू:मेडिसिन प्राइज 2022 स्वीडन के सावन्ते पाबो को; 7 अक्टूबर को शांति पुरस्कार का ऐलान होगा

Business Front-Page International

नई दिल्ली : नोबेल पुरस्कारों का ऐलान शुरू:मेडिसिन प्राइज 2022 स्वीडन के सावन्ते पाबो को; 7 अक्टूबर को शांति पुरस्कार का ऐलान होगा। सावन्ते का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1955 में हुआ। फिलहाल वो जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इवॉल्यूशन एंथ्रोपोलॉजी से जुड़े हैं। इसके अलावा वो ओकिनावा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जापान का भी हिस्सा हैं। नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होंगे।

सबसे आखिर में 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी का प्राइज अनाउंस किया जाएगा। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे। कोविड की वजह से 2020 और 2021 के विजेता स्टॉकहोम नहीं पहुंच पाए थे। कमेटी ने इस बार इन दो साल के विजेताओं को भी स्टॉकहोम इनवाइट किया है।

शांति पुरस्कार नॉर्वे में प्रदान किया जाता है जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *