स्वर्ण-रजत व्यापार में हॉलमार्किंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाएंगेः बिरला

Kota Rajasthan

-चौथमाता स्वर्ण रजत व्यापार समिति के दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए लोकसभा अध्यक्ष

कोटा, 13 नवम्बर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के अपने प्रवास के दौरान चौथमाता स्वर्ण रजत व्यापार समिति की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हॉलमार्किंग से जु़ड़ी कुछ समस्याओं का समाधान करवा दिया गया है, जो शेष हैं उनको भी दूर करवाएंगे।
दाधीच भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिरला ने कहा कि स्वर्ण-रजत व्यापारी किसी भी शहर के व्यापार का केंद्र बिन्दु होते हैं। यदि स्वर्ण-रजत मार्केट समृद्ध है तो यह सम्पूर्ण क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली का द्योतक होता है। कोटा में स्वर्ण रजत व्यापारियों ने समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ चुनौती और कठिनाई के समय में मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि कोटा समेत सम्पूर्ण हाड़ौती के स्वर्ण-रजत व्यवसायी अपनी विश्वसनीयता और साख के लिए जाने जाते हैं। यहां उपभोक्ता और व्यवसायियों के बीच एक बार का नहीं बल्कि सालों का रिश्ता बनता है। यह जो विरासत और विश्वसनीयता है, इसे हमें और आगे ले जाना है।
कार्यक्रम को कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी, चौथमाता स्वर्ण रजत व्यापार समिति के अध्यक्ष आत्मदीप आर्य सोनू, सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी, न्यू कोटा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी व ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव ओम जैन सर्राफ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नरेन्द्र शर्मा ,भगवान लड़ड़ा, अरुण जैन नानू भाई, भुवनेश सोनी चौथमाता स्वर्ण रजत व्यापार समिति के महामंत्री श्याम सोनी, कोषाध्यक्ष चतन जैन, कार्यालय मंत्री ओम सोनी,संगठन मंत्री दत्तात्रेय मराठा सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण-रजत व्यवसायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *