पीएम मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान,एक करोड़ तक लोगों तक पहुंचने का है लक्ष:मुकेश दाधीच

Jaipur Rajasthan

नागौर:-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा  पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए महा संपर्कअभियान 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश भर में चलाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में इस बात का निर्णय किया गया।

भाजपा कार्यसमिति के नियमों की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष मुकेश  दाधीचने पत्रकारों को बताया किपहले जिला कार्यकारिणी की बैठक और 28-27 मई को मंडल किस तरह बैठक आयोजित की जाएगी । इसके बाद 29 मई को प्रदेश मुख्यालय पर और जिले स्तर पर विभिन्न नेताओं के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि  जनसंपर्क अभियान 5 स्तर पर आयोजित किया जाएगा । लोकसभा स्तर पर आम सभा और विकास किस स्थल पर सांसद और पत्रकारों के साथ भ्रमण किया जाएगा। विधानसभा मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 से 30 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान किया जाएगा इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनसंपर्क का बिहार के माध्यम से भाजपा प्रदेश के एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। 10 लाख पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान मोर्चा और युवा मोर्चा बिजली और भ्रष्टाचार के मामले में सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में पांच बातों को लेकर आंदोलन करेगी इसमें भ्रष्टाचार,  पेपर लीक प्रकरण, बढ़ते अपराध, किसानो का  कर्जा प्रमुख मुद्दे शामिल है।