युद्धाभ्यास के दौरान झुंझुनूं का एक और लाल शहीद, सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Bikaner News Rajasthan

झुंझुनूं : 55 आर्म्ड फोर्स में तैनात झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड मुख्यालय के गुढ़ा बावनी गांव का जवान देश के लिए शहीद हो गया है। जवान सुमेर सिंह पुत्र भगवानाराम की पोस्टिंग बबीना उत्तरप्रदेश में थी। जहां सेना का युद्धाभ्यास चल रहा था। गुरुवार को युद्धाभ्यास के दौरान टैंक फटने से सुमेर सिंह घटनास्थल पर ही वीरगति को प्राप्त हो गया। सेना की और से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर शहीद वीरांगना सुमन देवी बेसुध हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के भाई बोदूराम ने बताया की उसके भाई को खोने का दुख है मगर देश के शहीद हुआ है यह उनके लिए गर्व की बात है। शहीद की 15 साल की बेटी भावना है जो कक्षा 11 में तथा बेटा कृष आठ साल का है जो तीसरी कक्षा में अध्ययनरत है। सुमेर सिंह डेढ़ माह महीने पहले ही छुट्टी काटकर गया है। दो दिन पहले ही फोन आया था की दीपावली पर घर आयेगा। पांच भाईयों व एक बहिन में सुमेर सबसे छोटा है। सुमेर नवंबर 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद के साथी ओमप्रकाश लोचिब ने बताया की सुमेर मिलनसार था तथा छुट्टी आने पर सबसे मिलकर जाता था। उसने देश सेवा का जज्बा शुरू से ही था जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव देह शनिवार को आएगा तथा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सम्मान में गुढ़ागौड़जी से गुढ़ाबावनी घर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *