भ्रष्ट मुख्यमंत्री जिसके भाई पर आरोप लगे और अपने विधायकों को भ्रष्ट बताएं ऐसी सरकार को जनता नहीं करेगी रिपीट:पीयूष गोयल

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजस्थान की जनता को ऐसा भ्रष्ट मुख्यमंत्री नहीं चाहिए उसके भाई पर आरोप लगे हों कि फर्टिलाइजर किसानों के पास जाना चाहिए था उसे उसने और कोई डायवर्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इस  सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री  और विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप है। 

रविवार को मानसरोवर मॉडल स्कूल प्रबुद्ध जनों को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सीएम गहलोत खुद पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाते और कहते हैं कि में बोलूंगा कि आप चोरी करते हो और फिर उन विधायकों को मंत्री बनाकर खजाने की चाबी सौंप देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार अब कैसे रिपीट होगी। जिसने प्रदेश को विकास से वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस की 21 सीटें नहीं प्राप्त कर    पाएगी।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी 48 साल पहले आपातकाल लगाया लेकिन आज भी गांधी परिवार और कांग्रेस की विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने कहा उनकी सोच आज भी उसी तरह है उन्होंने मानहानि के मामले में राहुल गांधी द्वारा माफी नहीं मांगने  के कारण उन्हें सजा मिली । उन्होंने आपातकाल के दौरान किए जा रहे हैं सरकार के गलत निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि गायक किशोर कुमार ने आपातकाल  किसी कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया तो सरकार ने उनके गाने पर आकाशवाणी और पूरी तरह से रोक लगा दी थी । उन्होंने कहा कि जस्टिस केके थॉमस आपातकाल खत्म कराने का श्रेय केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक को दिया था।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में अब तक 41 ऐसी घटनाएं जिसमें राज्य सरकार को बिना कुछ बताए  असंवैधानिक तरीके से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी दो बार 16 फरवरी 1980 और 15 दिसंबर 1992  भैरो सिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त किया गया था।

पीयूष गोयल ने कहां उसी आपातकाल के दौरान देश की जनता के हित में जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की जनता और हित में लाठियां खाई जेल गए लेकिन कांग्रेस की अनीति को स्वीकार नहीं किया विदेशों में बातें होने लगी थी इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा कांग्रेस की सोच कभी जनता को सम्मान देने की रही ही नहीं। और आज भी वही स्थिति वही ढर्रे पर चलने वाले कांग्रेस के राहुल गांधी को सजा सुनाई गई ओबीसी पिछड़ा वर्ग जाति के लिए उन्होंने जैसा कहा उसका अपमान किया लेकिन माफी नहीं मांग सके जिसके चलते सजा हुई।

पीयूष गोयल ने कहा कांग्रेस की सोच एक सामान्य व्यक्ति की सोच नहीं है वे अपने आपको अलग समझते हैं वीवीआइ से भी ऊपर समझते हैं। आज के परिपेक्ष में हम निर्णय लेते हैं तो इतिहास के पन्नों को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए जो इतिहास हमें शिक्षा देता है सिखाता है यदि हम उसे नजर अंदाज करें तो उसका भुगतान निश्चित ही हमें भरना होता है। आपातकाल का वो काला दिन बीत गया गुजर गया लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया। लेकिन संघ और जनसंघ के प्रयासों के चलते देश को देश के ही गद्दारों से मुक्त कराया गया यह जानकारी निश्चित ही देश के हर नागरिकों को होनी चाहिए कांग्रेस आज भी अपने मूल स्वरूप को हमेशा छिपाने में लगी रहती है लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि यह जनता अब मूर्ख नहीं बनने वाला वाली अब लोग समझदार और कांग्रेस के झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में देश को बहुत ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है ऐसे लीडर जो सिर्फ देश में ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में छाए हुए हैं। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं को बिना वजह जेल में डाल कई लोगों को नजरबंद कर दिया गया था ऐसा काला दिवस देश के लिए बहुत ही अपमानजनक रहा ऐसी कांग्रेस की प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर ऐसा कुकृत्य किया था। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा हमें इतिहास हमेशा याद रखना चाहिए कांग्रेस ने भारत देश के साथ अनीति को अपनाया जिससे देश के करोड़ों लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा हमें उस इमरजेंसी के हालात को आज की जनता के सामने रखना चाहिए जिससे कांग्रेस का कुरुख जनता के सामने हमेशा रहे कांग्रेस की विचारधारा हमेशा ही देश को बर्बाद करने की रही है और इनके नेता झूठी मोहब्बत की दुकान लगाने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया था उस समय कांग्रेस का जो स्वरूप था वही स्वरूप कांग्रेस का आज भी देश के प्रति है आज भी कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही तब तक जनता के साथ तानाशाही कर भ्रष्टाचार चरम पर रहा हमेशा से कांग्रेस हिंदू विरोधी सरकार रही है। जयपुर शहर प्रभारी नारायण पंचारिया ने कहा एक अध्यादेश के नाम पर देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी ऐसी कांग्रेस कहती है कि हमें इस देश की सत्ता में आना है ऐसी कांग्रेस को इस देश की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, विधायक अशोक लाहोटी, शहर प्रभारी नारायण पंचारिया, सह प्रभारी नरेश बंसल, राजेंद्र सिंह, उप महापौर पुनीत कर्णावत, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, पदाधिकारीयो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।