वसुंधरा पर लगाए पायलट के आरोप मनगढ़ंत;कहा- राजस्थान में हर दिन 109 महिलाओं के साथ हो रही अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं:-राज्यवर्धन

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक 18,380 रेप केस दर्ज हुए है। हर दिन 109 महिलाओं के साथ अपहरण, छेड़छाड़, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार एक खास वर्ग पर कोई एक्शन नहीं लेती है। कांग्रेस सरकार का शासन आने के बाद राजस्थान में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बहुसंख्यकों पर पाबंदी लगने लगी है।

रविवार को जयपुर बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सचिन पायलट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को पिछले 4 साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार की घटनाओं को बताना चाहिए था। ना की मनगढ़ंत आरोप लगाने चाहिए थे। 4 साल से जो कांग्रेस में कशमकश चल रही है। उससे राजस्थान की जनता को परेशान होना पड़ा है। जिसे राजस्थान की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के नेता अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए धार्मिक यात्रा पर पाबंदी लगा रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन गहलोत सरकार आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि दूसरी और सरकार अलगाववादी ताकतों के साथ खड़ी है।

4 साल में 93% बढ़े महिला अपराध
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में 2019 से लेकर 2022 तक 93% महिलाओं पर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सामूहिक दुष्कर्म के 337 मामले सामने आए हैं। जबकि 7000 से ज्यादा रेप के मामले सामने आए हैं। इससे साफ है कि गहलोत सरकार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में विफल हो चुकी है। उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत को तो केवल अपने नेताओं को सुरक्षा देकर उन्हें खुश करना है।

धार्मिक यात्रा पर हो रही पत्थरबाजी
राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में उदयपुर में धारा 144 लगा दी गई। कांग्रेस सरकार बनने के बाद राजस्थान में बहुसंख्यक वर्ग को परेशान किया जा रहा है। धार्मिक यात्रा पर पत्थरबाजी की जा रही है। जो सरकार की तुष्टिकरण की नीति को बताता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय में भी धार्मिक यात्रा पर पाबंदी नहीं लगाई गई थी। लेकिन अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस सरकार इस तरह के कदम उठा रही है। जिसका बीजेपी पुरजोर विरोध करती है।

राठौड़ ने कहा कि जब बहुसंख्यक वर्ग सरकार के इन गलत फैसलों का जवाब देने लगता है। तो उन्हें परेशान किया जाता है। उनपर मुकदमे लगाए जाते हैं। लेकिन राजस्थान की जनता कांग्रेस की असलियत समझ गई है। ऐसे में राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता गहलोत सरकार का सूपड़ा साफ कर देगी। 2023 में राजस्थान में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करने वाली बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ बनेगी।

हर दिन 17 महिलाओं के साथ हो रहा बलात्कार
बीजेपी विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राजस्थान में सबसे कांग्रेस की सरकार बनी है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। राजस्थान की महिलाएं जहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। राजस्थान में हर दिन 17 महिलाओं के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर बेतुकी बयानबाजी करते हैं।


कहा गई प्रियंका गांधी
मैं पूछना चाहती हूं आखिर कहां गई लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी। जो राजस्थान में महिला हिंसा की इतनी घटनाएं होने के बावजूद अब तक यहां नहीं आई है। क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए महिला हिंसा सिर्फ राजनीतिक मुद्दा है। राहुल गांधी के लिए प्रोटेस्ट करने का अशोक गहलोत के पास वक्त है। लेकिन प्रदेश की जनता की सुरक्षा की चिंता करने का उनके पास वक्त नहीं है।


वंदे-मातरम पर लगा दिया बैन
भदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धार्मिक तुष्टीकरण की पराकाष्ठा को ही पार कर दिया है। जिस उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई। वहां पर अब धार्मिक झंडू पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो पूरी तरह से गलत है। राजस्थान में रमजान के महीने में सिर्फ मुस्लिम इलाकों में ही 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। डीजे पर वंदे मातरम गाना नहीं बजेगा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार सिर्फ इस तरह के तुष्टीकरण के आदेश निकालने में डूब गई है। इस वजह से उनका महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान ही नहीं है।