पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, 28 को आ सकते हैं भीलवाड़ा

Jaipur Rajasthan

जयपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद आ सकते हैं। भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में उनके शिरकत करने की संभावना है। भाजपा मुख्यालय पर सोमवार को हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उनके दौरे की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक तय हुआ है कि पार्टी फरवरी में समर्पण निधि अभियान शुरू करेगी। अभियान के जरिए पार्टी फंड के लिए लोगों से सहयोग राशि ली जाएगी। इस साल चुनाव होने ऐसे में पार्टी फंड जुटाएगी। पिछल साल भी यह अभियान चलाया गया था। उस समय हाईटेक तरीके से डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए लोगों से पैसा जुटाया गया था। पार्टी की ओर से सभी जिलों के लक्ष्य तय किए जाएंगे। अभियान की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

सरकार के खिलाफ उतरेंगे सड़कों पर

बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार के खिलाफ आंदोलन—प्रदर्शन तेज करने का भी फैसला किया गया है। यह जल्द तय किया जाएगा कि आंदोलन कब से शुरू किए जाने हैं। पार्टी फिलहाल जनाक्रोश अभियान के जरिए सरकार को घेर रही है। अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा रहा है।

नव मतदाता अभियान भी चलाया जाएगा

पार्टी की ओर से नव मतदाता अभियान भी इसी महीने शुरू किया जाएगा। इसमें नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा, ताकि इस साल होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *