पंजाब में प्रियंका गांधी की रैली:बोलीं-मेरी शादी ठेठ पंजाबी परिवार में हुई,PM सोच रहे हैं देश की महिलाएं बेवकूफ

Front-Page Loksabha Election National Politics

फतेहगढ़ साहिब/पटियाला:-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। सबसे पहले उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह पटियाला में रैली करने के लिए पहुंची हैं।

इससे पहले, फतेहगढ़ साहिब में प्रियंका गांधी ने कहा-मैं शहीद की बेटी हूं, शहीद की पोती हूं। BJP सरकार ने किसानों की सुनवाई तक नहीं की। सच्चाई ये है कि भाजपा नेताओं को पंजाब समझ नहीं आता। सभी नीतियों सिर्फ खरबपतियों के लिए हैं। एक भी स्कीम मिडिल क्लास के लिए नहीं है। ये लोग महंगाई और बेरोजगारी पर बातें नहीं करते।

उत्तर प्रदेश में 6 किसानों को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जीप से कुचल दिया तो कहा कि किसान उपद्रवी थे। मैं मृतकों के परिवार से मिलने गई तो मुझे गिरफ्तार कर लिया। उस मंत्री के बेटे ने 6 किसानों का कत्ल किया था। आज भी उस नेता को भाजपा ने टिकट दिया है।

मोदी जी दशकों से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बात करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने खरब-पति मित्रों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अपने खबर-पति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। जब किसानों का कर्ज माफ करने की बारी आई तो कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी।

मोदी जी की सारी नीतियां सत्ता पाने के लिए हैं। जो इनकी खिलाफत करता है, उनके साथ पंजाब में एक अखबार के साथ क्या हुआ, सबने देखा। ये अपनी तुलना बड़े-बड़े गुरुओं से करने लगे हैं। आज ये कानून बदलेंगे, कल संविधान और परसों आरक्षण बदल देंगे।

डॉ. धर्मवीर गांधी की तारीफ की

प्रियंका गांधी ने कहा- आपको प्रधानमंत्री मोदी जी ने ये नहीं बताया कि बीते 10 सालों में भाजपा को सबसे अमीर पार्टी बना दिया है। दुनिया की सबसे अमीर पार्टी भाजपा बन गई है। क्या काला धन वहीं तो नहीं चला गया।

देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई और न ही किसी ने इसे बनाने का प्रयास किया। 10 सालों में मोदी जी की पार्टी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।

ये आपके सामने ईमानदारी व सशक्त होने की बात करते हैं। जिनके घरों में करोड़ों की शादियां हो रही हैं। हमारे यहां शादी करनी हो तो कर्ज लेना पड़ता है। बिना कर्ज के शादी हो नहीं पाती। आत्महत्या कर रहे हैं 1-1 लाख रुपए के लिए। मोदी जी के पास इनका कर्जा माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। इनके पास 16 लाख करोड़ रुपए कर्जा माफ करने के लिए पैसे हैं।

ये गांधी जी (डॉ. धर्मवीर गांधी) हैं। इन्हें पहली बार मिल रही हूं। लेकिन यहां आने से पहले जिस-जिस से मैंने पूछा, कैसे हैं गांधी जी, सभी ने कहा, बहुत ईमानदार और अच्छे इंसान हैं। जिनकी सेवा करते हैं, दिल से करते हैं। जनता के बीच जाते हैं।

मैं यहां आने से पहले राहुल गांधी के साथ थी। उन्होंने पूछा कहां जा रही हो। मैने बताया गांधी जी का प्रचार करने पटियाला जा रही हूं। मुझे कहा बहुत अच्छे इंसान हैं। एक तरफ ये हैं, दूसरी तरफ भाजपा की राजनीति। जो सिर्फ झूठ और सत्ता के लिए काम कर रही है। यहां सच्चाई की प्रतीक ईमानदारी के प्रतीक गांधी जी हैं।

कहा- हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे

प्रियंका गांधी ने कहा-ये बातें करते हैं कि हमने ये अपने घोषणापत्र में लिखा है। लेकिन असल में हमने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि हम गरीब परिवार की सबसे बड़ी महिला को 1 लाख रुपए सालाना देंगे। हर महिला को 8500 रुपए हर महीने देंगे। हमारी जहां सरकारें हैं, हमने ये करके दिखाया है। हम तेलंगाना और कर्नाटक में 2 हजार रुपए हर महीने महिलाओं के खाते में डाल रहे हैं।

राजस्थान में हमने 25 लाख का जीवन बीमा लागू किया। मैं राजस्थान में ऐस लोगों से मिली, जिनकर कैंसर ट्रीटमेंट, ऑपरेशन बिना पैसों के हुआ। हम 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को देने की बात कर रहे हैं। हम महिलाओं के लिए घोषणा कर रहे हैं क्योंकि हम महिलाओं की मेहनत समझती हैं।

हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। आज की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। हम चाहते हैं वे सक्षम बनें। मिड डे मील, आशा वर्कर का मेहनताना दुगना किया जाए। सनातक अधिकतर बेरोजगार हैं। उन्हें साल भर ट्रेन करेंगे और 1 लाख रुपए भी देंगे।

इसके साथ-साथ 5 हजार करोड़ का फंड नौजवानों के लिए होगा। जिससे आप अपना कारोबार शुरू कर पाएं। मोदी जी के राज में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। कांग्रेस पार्टी कह रही है, सरकार में आते ही ये पद भरे जाएंगे। ये हमारी गारंटी है।

कहा- PM देश की महिलाओं को बेवकूफ समझ रहे

प्रियंका गांधी ने कहा- मैं छोटी हूं, लेकिन बता रही हूं। हम सब अगर खड़ी हो जाएं और बोलें कि हम चुनाव में ये फिजूल की बातें नहीं सुनना चाहते, हम चाहते हैं कि चुनाव लड़ा जाए हमारे मुद्दे पर। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए। हमें एक जुट होना है।

आप समझती हैं हमारी शक्ति क्या है। हम 50 प्रतिशत हैं देश की। अगर हम खड़ी हो जाएं और कहें कि हमें ये राजनीति नहीं चाहिए, जो फूट डाले, किसानों को कुचले। हमारे किसानों के लिए 5 मिनट सुनवाई का समय नहीं है, ऐसी राजनीति नहीं चाहिए। हमारे 600 किसान शहीद हुए, मुड़कर भी नहीं देखा। चुनाव आया तो 3 कानून वापस ले लिए।

अगर महिलाएं खड़ी हो जाएं और कहें कि हमें सभ्य राजनीति चाहिए तो देखते हैं कौन ऐसी राजनीति लाने से झिझक सकता है। आज देश के सबसे बड़े पद पर आसीन प्रधानमंत्री ऐसी बातें करते हैं, हम विरोधी होकर झिझकते हैं। कम से कम पद की गरिमा तो रखें। कल बिहार में ऐसी बातें की कि मैं मंच से ये बातें कह नहीं सकती।

हम विरोधी हैं, फिर भी उस पद की गरिमा समझते हैं। एक मर्यादा है पद की, एक गरिमा है पद की। एक मर्यादा है देश की राजनीति की और समाज की, जो हम अपने बच्चों को सिखाते हैं। उस मर्यादा को इस तरह तोड़ना कि मंच पर आकर हमारे प्रधानमंत्री ऐसी बातें कर रहे हैं, जैसे जनता के लिए कोई आदर ही नहीं है।

जब कोई ऐसा नेता मंच पर आकर बातें करता है कि कांग्रेस पार्टी एक्सरे मशीन लाकर मंगलसूत्र चुराएगी, तो इसका मतलब क्या है। मैं जब-जब कहती हूं सभी हंसते हैं। लेकिन ये दुख की बात है कि प्रधानमंत्री ये सोच रहे हैं कि इस देश की सभी महिलाएं बेवकूफ हैं। मैं इन्हें कुछ ही कहूंगा, ये मान लेंगी।

कहा- महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से मोदी जी मुंह फेरते हैं

प्रियंका गांधी ने कहा- ये आरक्षण की बात करते हैं। बाद में पता चलता है आरक्षण 10 सालों के लिए लागू ही नहीं होगा। जहां-जहां महिलाओं पर अत्याचार होता है मोदी जी मुंह फेर लेते हैं। हाथरस में घटनाक्रम हुआ। मैं उस घर में गई, पीड़ित की मां को मिली। मां ने बताया कि रात को उसकी चिता जलाई गई प्रशासन के सामने। महिला अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं देख सकी।

उन्नाव में महिलाओं पर अत्याचार हुआ। वे महिला अपने केस की सुनवाई के लिए ट्रेन पकड़ कर अगले स्टेशन पर जाती थी क्योंकि उसके केस की FIR भी दर्ज करने से मना कर दिया गया। उस पर पहले अत्याचार किया। फिर उसे जलाया गया। जलते-जलते उसकी मदद तक नहीं की। उसके भाइयों को पीटा गया, भाभियों को पीटा गया। भाभी की 9 साल की बेटी को धमकाया गया कि अगर स्कूल जाएगी तो उसके साथ भी ऐसा होगा।

मोदी जी और मोदी जी की सरकार ने कुछ नहीं किया। जिसने अत्याचार किया मोदी जी उसके साथ खड़े रहे। अभी कर्नाटक में क्या हुआ, सभी ने वीडियो देखें होंगे। किस तरह से एक नेता ने 100-200 महिलाओं के साथ अत्याचार किया। मोदी जी उसके साथ मंच पर खड़े होकर वोट मांगते हैं।

मणिपुर में हुआ, एक जवान की बीवी का वस्त्रहरण किया गया। मोदी जी ने पूछा तक नहीं। चुनाव में महिलाओं के मोदी जी बोलते हैं, लेकिन बाद में सब भूल जाते हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, क्योंकि महिलाएं एक जुट नहीं हो रही हैं।

महिलाओं का संघर्ष है सिर्फ महिलाएं ही सोच सकती हैं:-प्रियंका

प्रियका गांधी ने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाएं अगर दो दिन रोजगार नहीं मिलता, तो आप महिलाएं भूखी रहती हैं। परिवार को खिला देती हैं तो आप भूखी रहेंगी। महिलाओं का संघर्ष है वे सिर्फ महिलाएं ही सोच सकती हैं। अगली पीढ़ी की परवरिश जब हम करते हैं, वे भी महिलाएं ही करती हैं। सबसे पहले हम अपने बच्चों को सच के रास्ता पर चलने का सबक भी हम सिखाते हैं। लेकिन फिर भी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और सबसे बढ़े पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक लफ्ज नहीं कहते कि महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए क्या कर रहे

प्रियंका बोलीं- भाजपा नेता समस्याओं पर बात नहीं करते

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जैसे बड़े नेता आते हैं तो कैसी बातें करते हैं। अगर कांग्रेस आ गई तो आपकी भैंस चुरा लेगी। महिलाओं को कहते हैं आपके मंगल सूत्र के लिए कांग्रेस एक एक्स-रे की मशीन आपके घरों में लाएंगी और आपके मंगल सूत्र चुरा लेगी। या ये झूठ बता देते हैं कि ये धर्म विरोधी हैं। हिंदू धर्म के विरोधी हैं। इनके घोषणा पत्र में लिखा है कि ये गहने लेकर किसी और को दे देंगे। लेकिन हमारी जो पार्टी है, वे महात्मा गांधी की पार्टी है। जिन्होंने पूरा पूरा आजादी का आंदोलन भगवत गीता की सीख पर आधारित था। धर्म-अधर्म, हिंसा-अहिंसा पर आधारित था। जो हमारे धर्म की सालों पुरानी सीख है, उस पर आधारित था। हम धर्म के विरोधी कैसे हो सकते हैं। लेकिन जब हम भाजपा के बड़े बड़े नेताओं की बात सुनेंगे तो यही सब सुनने को मिलेगा। एक काम की बात वे नहीं करते हैं। ये नहीं बताया जा रहा कि महंगाई का जो सामना कर रहे हैं, उसके लिए वे क्या कर रहे हैं।

प्रियंका ने कहा- रोजगार और महंगाई सबसे बड़ी समस्या

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारी बहनों की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती महंगाई हैं। महंगाई के कारण आधी चीजें खरीद नहीं पाती। आटा, तेल पानी सब महंगा है। सरकार का काम है 5 किलो राशन पकड़ा दो और उसी में गुजारा करो। रोजगार नहीं है। 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। आज 45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी है। बच्चे बीटैक, बीए पास होते हैं, रोजगार नहीं मिलता। शादी नहीं कर पाते। चिंता में रहते हैं कि परिवार को कैसे पालेंगे। मेहनत करने पर भी परिवार चल नहीं पा रही। इलाज मुश्किल हो चुका है।

प्रियंका ने कहा- सोच समझकर करें वोट

प्रियंका गांधी ने कहा- सिर्फ हम टीवी पर देख रहे हैं कि हमारी अर्थ व्यवस्था बहुत मजबूत है, देश आगे जा रहा है। क्या हम ये सुनकर अपना वोट देंगे या ये सोच कर देंगे कि हमारे जीवन में क्या हो रहा है। हम अपने देश के लिए क्या चाहते हैं, आगे हमारे बच्चों का क्या होगा। सोचने की बात है कि अगर कोई सरकार सिर्फ सत्ता के लिए चलती है तो हमारी जनता की मुसीबतें, जरूरतें सब नकारी जाती हैं।

कहा- सास से पंजाबियत की बातें सीखीं

प्रियंका गांधी ने कहा- मुझे इससे अहसास हुआ और मैं खड़ी हुई तो अब वे मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मेरा ये भाषण भी वे देख रही होंगी। भाषण देख कर मुझे बोलती हैं कि जो बोला अच्छा बोला, ये भी बोल दिया करो। पंजाबियत की बात मैंने उनसे सीखी। सबसे अहम बात सीखी कि मेहनत व साहस से हर मुसीबत का सामना कर सकते हैं। बेशर्ते हम झुके नहीं, गलत रास्ते पर न चलें। एक ढीठ पन होता है, ये ढीठ पन अपने असूलों में होना चाहिए।

हमारे देश में पंजाब की बहुत भूमिका है। हमारे पूरे देश को पंजाब ने आगे बढ़ाया है। यहां के किसानों ने हमें हरियाली दी। यहां के शहीदों ने आजादी दी। ये है पंजाब और ये पंजाब की अहमियत है, हमारे देश में। खास तौर पर मेरे व मेरे दिल में।

आज यहां मेरा खड़े होकर वोट मांगने का दिल नहीं करता। यहां परिवार जैसे बातें करने का दिल करता है। सबसे बड़ी बात तो यही है कि हमारा देश किस दिशा में जा रहा है। हम सब बहनें हैं, हमारे बच्चे हैं। हम अपने बच्चों के लिए अच्छा मजबूत भविष्य चाहते हैं। हम अपने नेताओं से भी यही उम्मीद रख सकते हैं।

देश की एक मर्यादा होती है, उसे मजबूत रखने की दिशा होती है। लेकिन आज जो केंद्र में 10 सालों से सरकार चल रही है। हमारे लोकतंत्र ने हमें सिखाया कि जनता सर्वोपरी होती है। सबसे पहले सरकार जनता के लिए काम करती है। लेकिन आज विपरीत देखते हैं। आज की सरकार सत्ता के लिए काम कर रही है। सत्ता को हासिल करने के लिए उसकी नीतियां है।

अगर सभी नीतियां बड़े-बड़े घरानों के लिए बन रही है तो ऐसे में जनता, गरीब, मिडिल क्लास, किसानों का क्या होगा। हमें गंभीरता से सोचना पड़ेगा कि हम किस लिए वोट दे रहे हैं।

कहा- आप मेरे ससुरालवाले

पटियाला में प्रियंका गांधी ने कहा-आप मेरे ससुराल वाले हैं। मेरी शादी ठेठ पंजाबी परिवार में हुई। मेरे ससुरजी के माता पिता सियालकोट के थे। बंटवारे के समय मेरे ससुर जी को उनकी माता जी पीठ पर बांध कर छिपा कर यहां लाई थी। यहां से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। मुरादाबाद में पीतल का कारोबार शुरू किया। 5 भाई थे। बड़ा पंजाबी परिवार था।

जब मेरी शादी हुई तो मैंने बहुत अलग कल्चर देखा। मेरी सासू मां पंजाबी नहीं थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने भी अपनी सासू मां से सीखा था। इसलिए मुझे कोई फ्री इजी एंट्री पास नहीं मिला। मैं उनके लिए सफाई कर देती थी, पलंग बना देती थी, सूट केस भी बना देती थीं। खाना पका देती थी। किचन भी संभाल लेती थी। मुझे लगता था कि मेरी सासू मां तो खुश ही नहीं हो रही हैं। मैं तो सब कुछ कर रही हूं।

आपको मालूम है कैसा लगता है। धीरे-धीरे मैंने घर का रहन सहन देखा। जब महमान आते थे तो मिलकर करना, सेवा करनी, जितना दे सकते हो उतना देना। जब मेहनत करनी है तो पूरा परिवार मेहनत करेगा। सभी मेहनत करेंगे।

कभी मुसीबत आई तो जब कभी परिवार में किट पिट रहती थी, सब भूलकर एकजुट हुआ। मेरी सास ने बहुत संकट देखे। उनके 2 बच्चे बहुत कम उम्र में चले गए। 33 साल की बेटी, 36 साल का बेटा। लेकिन वे दृढ़ रहीं, खड़ी रहीं। समय चलता रहा, तो समय आया कि मुझे वे अहम सबक सिखा रही थीं। वे सबक सिखा रही थी कि बेटा दब जाओगी तो दुनिया तुम्हें दबाएगी, तुम झुक जाओगी तो दुनिया तुम्हें झुकाएगी।

कहा- ये आज कानून बदलेंगे, कल संविधान और परसों आरक्षण

प्रियंका गांधी ने कहा- सोचें अगर ये 3 काले कानून ले आते तो क्या नुकसान आपको होता। अगर आपकी जमीन भी छिन जाती तो आप मुकदमा भी नहीं लगा पाते। आज हिमाचल के किसानों के साथ क्या किया इन्होंने। वे सेब उगाते थे, सारे कोल्ड स्टोरेज अडाणी को थमा दिए। ये कम था कि सारे हवाई अड्‌डे, बंदरगाह अडाणी को दे दिए।

सारे कोल्ड स्टोरेज इनको दे चुके हैं। तेल का दाम अडाणी तय करते हैं। इतना कम था, अमेरिका से जो सेब आता है, उस पर टैक्स कम कर दिया और हमारे सेब पर GST पर GST लगा दी।

आज ग्राहक दुकान जाता है तो हमारा सेब महंगा और अमेरिका का सेब सस्ता मिल रहा है। आज कानून बदलेंगे, कल संविधान बदलेंगे और परसों आरक्षण बदल डालेंगे। आपको सतर्क होना पड़ेगा। अपने वोट का इस्तेमाल हथियार की तरह करें।

कहा- खुद की तुलना गुरुओं से कर रहे

प्रियंका गांधी ने कहा- जनता के सावधान होने का समय आ गया है। अब समझना होगा केंद्र में क्या हो रहा है और आपके प्रदेश में क्या हो रहा है। आपको हर स्तर पर गुमराह किया जा रहा है। आपका नेता, जिसने आपके लिए संसद में आवाज उठाई है, आंदोलन में आपके साथ शामिल होते हैं, उन्हें पहचानें।

सच्ची राजनीति, जो आपकी भलाई चाहती है, उसे पहचानें। ये वोट सिर्फ आपके लिए नहीं है, आपके बच्चों के लिए भी है, उनके भविष्य के लिए है। ये पंजाब के लिए भी है, आपकी कौम के लिए भी है। देश के लिए है।

इनका साहस इतना बढ़ गया है कि ये अब अपनी तुलना बड़े-बड़े गुरुओं के साथ करने लगे हैं। अहंकार इतना बढ़ गया है कि ये जनता के सामने आकर कहते हैं, संविधान बदल देंगे। आरक्षण को कम कर देंगे। अब इनके अहंकार का जवाब देने का समय आ गया है।

प्रियंका बोलीं। 100-100 करोड़ देकर विधायक खरीदे

प्रियंका गांधी ने कहा- हिमाचल में देखा क्या किया, महाराष्ट्र में देखा क्या हुआ। 100-100 करोड़ देकर विधायक खरीदे। खुलेआम इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम बनाई। जिसमें ऐसे लोगों से चंदा लिया कि आप हैरान हो जाएंगे।

गुजरात में एक पुल गिरा, कई लोग बह गए। उस कंपनी से चंदा लिया। जिस कंपनी ने हमें वैक्सीन लगाया, उससे 52 करोड़ चंदा लिया। अब सूचना आ रही है कि वैक्सीन से व्यक्ति मर रहे हैं। छापा मारा, चंदा लिया, छापे बंद हो गए। जो इनकी खिलाफत करता है, उनके साथ पंजाब में एक अखबार के साथ क्या हुआ, सबने देखा।

कहा- मोदी की सारी नीतियां सत्ता लाने के लिए

प्रियंका ने कहा- आज हमारे देश में जो राजनीति हावी है, वे अलगवावादी राजनीति है। ये सिर्फ फायदा उठाने वाली राजनीति है। सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे मोदी जी। ये बहुत स्पष्ट हो गया था जब किसानों का आंदोलन चला था, आपके संघर्ष को नहीं देखा, लेकिन जब चुनाव आने लगे तो 3 काले कानून वापस ले लिए। इसी तरह से उनकी सारी की सारी नीतियां, जो भी वे कहते हैं, साफ सिर्फ सत्ता लेने के लिए हैं।

प्रियंका बोलीं- सरकार आते ही 30 लाख पद भरेंगे

प्रियंका गांधी ने कहा- हर गरीब परिवार में जो सबसे बड़ी महिला है, उसके खाते में हर साल 1 लाख रुपया सरकार डालेगी। हर महीने 8500 रुपए डाले जाएंगे। 50 प्रतिशत सरकारी रोजगार महिलाओं को दिए जाएंगे। MSP पर कानून लाएंगे। ये अधिकार बनेगा।

फिर कोई भी सरकार आए, ये अधिकार आपको मिलेगा। अगर खेतों में नुकसान होगा तो गारंटी देते हैं, महीने में पैसा किसानों के खातों में आएगा। गारंटी देते हैं किसानी मशीनरी से GST हटा दिया जाएगा। श्रमिकों के लिए गारंटी है, 400 रुपए से कम कोई आपको मजदूरी नहीं दे पाएगा।

जैसे गांव में मनरेगा लाए थे और मनरेगा को मजबूत लाने का काम जो कांग्रेस ने किया, मोदी जी ने उसे कमजोर कर दिया। गांवों जैसा मनरेगा हम शहरों के लिए भी लाएंगे। 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

हर परिवार के लिए 25 लाख का हेल्थ बीमा लाएंगे। राजस्थान में हमने ये करके दिखाया है। दिल का इलाज, कैंसर का इलाज हमने मुफ्त में करवाया। महिलाओं की बात कही, कर्नाटक व तेलंगाना में, कांग्रेस की सरकार आज भी 2-2 हजार रुपए प्रति माह देती है।

नौजवानों के लिए हम गांरटी देते हैं, पहली नौकरी आपको इंटरनशिप के तौर पर मिलेगी ताकि आप हुनर बना पाएं। इसके लिए आपको 1 लाख रुपए सालाना दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 5 हजार करोड़ का फंड नौजवानों के लिए होगा। जिससे आप अपना कारोबार शुरू कर पाएं। मोदी जी के राज में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं।

कांग्रेस पार्टी कह रही है, सरकार में आते ही ये पद भरे जाएंगे। ये हमारी गारंटी है। इसके अलावा हर स्तर के लिए अलग-अलग स्कीम अपने घोषणापत्र में लिखी हैं। उसे पढ़ें और समझें कि हम क्या-क्या योजना बना रहे हैं।

कहा- 6 किसानों का कत्ल करने वाले नेता को BJP ने टिकट दिया

प्रियंका गांधी ने कहा- आपने गोदी मीडिया की बात की, आपने खुद देखा, किसान आंदोलन में गोदी मीडिया का क्या रोल रहा। मोदी ने आपको देशद्रोही का दर्जा दिया। तो पूरे देश के गोदी मीडिया ने आपको यही दिखाया। आपके संघर्ष आंसू नहीं दिखाए।

जब यूपी में 6 किसानों को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जीप के नीचे कुचल दिया तो कहा कि किसान उपद्रवी थे। जबकि वे शांति से आंदोलन कर रहे थे। जब मैं लखीमपुर खीरी गई तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया, उस मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया।

मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों से मिलने गई थी। उस मंत्री के बेटे ने तो 6 किसानों का कत्ल किया था। आज भी उस नेता को भाजपा ने टिकट दिया है। यही है आदर आपकी शहादत का।

प्रियंका बोलीं- नीतियां सिर्फ खरबपतियों के लिए

प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की सुनवाई नहीं की। ये सोचा तक नहीं कि लाखों किसान दरवाजे तक आए हैं, कुछ तो होगा इनकी बात में। सुनवाई तक नहीं हुई, दरवाजे तक बुलाया भी नहीं और न ही आने दिया। अब चुनावी मंच पर आकर कहेंगे MSP देंगे, आमदनी दोगुनी करने की बात कहेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि आपका चुटकी भर भी आदर नहीं है।

सच्चाई है कि भाजपा के नेताओं को पंजाब समझ नहीं आता। जो पंजाब ने देश को दिया, इन्हें समझ नहीं आता। जो अपनी वीरता शहादत से किसानों को दिया गया, ये इनकी समझ से बाहर है। इनको समझने के लिए गहराई चाहिए होती है। इनकी नीतियां बड़े खरबपतियों के लिए थी। ये तीन कानून बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बन रहे हैं।

आज किसान अगर संकट में है तो इनकी नीतियों के कारण है। महंगाई इनकी नीतियों के कारण है। बच्चों की शिक्षा करवाना मुश्किल है। आज हर तरफ संकट है। आज 70 करोड़ नौजवान देश में बेरोजगार हैं। ये आज तक की सबसे अधिक बेरोजगारी है। 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।