ट्रेन रोकने पहुंचे विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार:जबरदस्ती स्टेशन से बाहर निकाला;नीट में गड़बड़ी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Jaipur Rajasthan

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट( नीट) में गड़बड़ी के खिलाफ आज राजस्थान में रेल रोको आंदोलन किया गया। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, जोधपुर में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर में प्रदर्शन के कारण गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर और अंदर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात था। यूथ कांग्रेस के नेता सुबह 10.48 बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया। इसके बाद सभी वही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच बहस हो गई।

पुलिस अभिमन्यु पूनिया को जबरन उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गई। युवा कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे की विधायक के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती। करीब 11 बजे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।