जयपुर की पैर काट महिला के चांदी के कड़े लूटने की घटना पर बोले पूनावाला, कहा -गहलोत सरकार बेटी बचाओ नहीं ‘सत्ता बचाओ’ पर फोकस है

Jaipur Politics Rajasthan Uncategorized

जयपुर : राजस्थान में एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने के मामले ने राज्य की पुलिस-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। रविवार को इस महिला के दोनों पैर बदमाशों ने काट दिये थे और चांदी के कड़े लूट लिए थे। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा प्रवक्ता ने जयपुर में स्कूल की एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से राज्य सरकार की नाकामी है।

न्यूज एजेंसी ‘ANI’ से बातचीत में इन दोनों घटनाओं पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। शहजाद ने कहा कि अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि कोई भी महिला गहलोत के शासकाल में महफूज नहीं है। कांग्रेस पार्टी के स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं पर कटाक्ष करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, लड़की हूं तो क्या बच सकती हूं।’ उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार सिर्फ सत्ता बचाओ पर फोकस है ना की बेटी बचाओ पर। क्रिमिनल, बलात्कारी और उपद्रवियों राजस्थान में फल-फूल रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘क्या प्रियंका वाड्रा अशोक गहलोत के खिलाफ एक्शन की मांग करेंगी या फिर क्या वो पीड़ितों के साथ खड़ी रहेंगी? क्यों उन्होंने उनसे मुलाकात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *