पूनावाला बोले,कोटा का कलमाड़ी कौन,ढूंढिए:प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ,बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का गहलोत सरकार पर निशाना

Kota Politics

कोटा:-बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया। प्रदेश में करप्शन का नया पैमाना तय किया है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि कोटा का कलमाड़ी कौन है? रिवर फ्रंट हमने देखा हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी टूट गया । ये देखकर मेरे मन में कॉमनवेल्थ गेम का सीन याद आ गया। जिसमें 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था। वहां पर तो कलमाड़ी कौन था सबको पता है। कोटा में लोग कहने लगे यहां पर भी कांग्रेस ने एक भी कलमाड़ी दे रखा है। अब आप लोग ढूंढिए कोटा में कलमाड़ी कौन है। शहजाद पूनावाला कोटा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

पूनावाला ने कहा कि भाजपा ने 41 लोगों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने तो एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया। कांग्रेस अभी तक लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है। क्योंकि अभी भी पायलट कांग्रेस और गहलोत कांग्रेस के बीच 24 अकबर रोड पर बड़ा झगड़ा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी में भारी अंतर्कलह और विरोध चल रहा है। 24 अकबर रोड के बाहर राजस्थान व मध्यप्रदेश तक कपड़े फाड़ने का अभियान चल रहा है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह पर दोष डाल रहे हैं, और कह रहे हैं कि उनके कपड़े फाड़ो मेरे कपड़े मत फाड़ना। बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और लड़ना चाहते हैं।