शहर के प्राचीन मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-क्वींस रोड स्थित झारखंड महादेव मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि श्रद्धालु सुबह 4:30 बजे से जलाभिषेक कर सकेंगे। चौड़ा रास्ता के ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पं शक्ति व्यास ने बताया कि शाम को फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। आमेर रोड स्थित गोविंद देवजी मंदिर के काला महादेव मंदिर में भोलेनाथ की आराधना की जाएगी। भगवान भोलेनाथ का थाईलैंड, बेंगलुरु, कोलकाता के फूलों से विशेष शृंगार किया जाएगा।

लोगों के लिए साल में तीन बार खुलने वाले सिटी पैलेस के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दर्शन होंगे। बता दें कि महाशिवरात्रि के अलावा दीपावली और अन्नकूट को भी पूर्व राजपरिवार श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर दर्शनों के लिए खोलता है। सिटी पैलेस के ओएसडी रामू रामदेव ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन राजराजेश्वर महादेव का शाही शृंगार किया जाएगा। राजाओं के राजा राजराजेश्वर महादेव को रत्नाभूषण से सजाया जाएगा। परंपरानुसार पूर्व राजपरिवार महादेवजी का अभिषेक और पूजन करेगा।
मोती डूंगरी की पहाड़ी स्थित एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर तीसरे साल भी दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। इससे एकलिंगेश्वर जी के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ेगा।

सांगानेर के मंगलम आनंदा मे भी कल महाशिवरात्रि मनाया जाएगा I कल आनंदा के भक्त चार बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे I इसके बाद श्रृंगार करने के पश्चात श्रृंगार दर्शन किए जा सकेंगे I सांय 6:30 बजे आरती होगी। आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिव रात्रि के लिए प्रसाद की व्यवस्था कि जा रही है ।
रात्रि में चार प्रहर की पूजा की जाएगी। यह पूरा कार्यक्रम RWA मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है I 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *