प्रेसिडेंशियल डिबेट:ट्रम्प बोले-बाइडेन मंचूरियन,उन्हें चीन पैसे देता है:बाइडेन ने कहा-पत्नी प्रेग्नेंट थीं,आप पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे

Breaking-News International

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले आज (शुक्रवार) जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेट्स की तरफ से बाइडेन के बीच ये मुकाबला 4 साल में दूसरी बार हुआ।

डिबेट को जॉर्जिया के अटलांटा शहर में CNN के स्टूडियो में कराया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने 75 मिनट तक अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। डिबेट में ट्रम्प राष्ट्रपति बाइडेन से ज्यादा समय तक बोले। पहली बार यह डिबेट समय से करीब तीन महीने पहले हुई है।

प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए जो यक्ष प्रश्न पूछे गए, वे इन मुद्दों के इर्द-गिर्द रहे…

1. अवैध प्रवासी 2. अबॉर्शन 3. इजराइल-हमास जंग 4. रूस-यूक्रेन जंग 5. रूस-चीन से संबंध 6. गन वायलेंस 7. टैक्स 8. महंगाई 9. बेरोजगारी 10. क्लाइमेट चेंज

मुद्दा- नशीले पदार्थ; ट्रम्प बोले- बाइडेन को चीन से पैसे मिलते हैं

सवाल- नशीले पदार्थ के ओवरडोज से देश में मौत का आंकड़ा आप दोनों के कार्यकाल में बढ़ा है। ट्रम्प आप अमेरिकियों को नशीले पदार्थ की लत से निकालने और उन्हें इलाज दिलाने के लिए क्या करेंगे?

मुद्दा- पोर्न स्टार; बाइडेन बोले- पत्नी प्रेग्नेंट थीं आप पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे

सवाल: पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में आप दोषी हैं। इसकी जांच के लिए जो कमेटी बनी थी उस पर आपने कहा कि वे 6 जनवरी को जेल चले जाएंगे। इसका क्या मतलब है?

मुद्दा: महंगाई- ट्रम्प बोले- बाइडेन के कार्यकाल में सिर्फ अवैध प्रवासियों को नौकरी मिली

सवाल- देश में महंगाई बढ़ने की रफ्तार कम हुई है, लेकिन अब भी जरूरी सामानों के दाम बहुत ज्यादा हैं? राष्ट्रपति आप उन वोटर्स को क्या कहेंगे जो ट्रम्प के मुकाबले आपके कार्यकाल में ठगा महसूस कर रहे हैं?

मुद्दा: फॉरेन पॉलिसी- ट्रम्प बोले- बाइडेन ने पुतिन को यूक्रेन पर हमले के लिए उकसाया

सवाल- पुतिन का कहना है कि वे जंग तब ही रोकेंगे जब यूक्रेन उन इलाकों पर अपना दावा छोड़ देगा, जिस पर रूस कब्जा कर चुका है। साथ ही उसे नाटो में शामिल होने की जिद भी छोड़नी होगी। ट्रम्प क्या आपको ये शर्तें स्वीकार हैं।

ट्रम्प का जवाब- बाइडेन अब तक सबसे बुरे चीफ कमांडर हैं। अमेरिकी सैनिक बतौर राष्ट्रपति मुझे ज्यादा पसंद करते हैं।

अगर हमारे पास सही मायने में एक ऐसा राष्ट्रपति होता, जिसका पुतिन भी सम्मान करते होते तो वे कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करते।

बाइडेन ने जंग रोकने के लिए कुछ नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्होंने पुतिन को हमले के लिए उकसाया था।

अफगानिस्तान को लेकर बाइडेन के फैसले से अमेरिका की पूरी दुनिया में बेइज्जती हुई। लेकिन बाइडेन ने कुछ नहीं किया। हम अफगानिस्तान में कई अरब डॉलर की सैन्य सामग्री और हथियार छोड़ आए।

हमारे कई सैनिक वहां मारे गए। हम अमेरिकी नागरिकों को भी वहां छोड़ आए। यही देखकर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला किया।

अगर अमेरिका के पास कोई जिम्मेदार राष्ट्रपति होता तो हमास भी कभी इजराइल पर हमला नहीं कर पाता।

मेरे कार्यकाल में कहीं पर आतंक इस तरह नहीं बढ़ रहा था। लेकिन बाइडेन के कार्यकाल में पूरी दुनिया तबाह हो रही है।

बाइडेन का जवाब: सबसे पहले अफगानिस्तान की बात करें तो हमने अफगानिस्तान से हजारों लोगों को बाहर निकाला है।

पुतिन एक युद्ध अपराधी हैं। उन्होंने लाखों लोगों को मारा है। वे सोवियत साम्राज्य को दोबारा स्थापित करना चाहते हैं। वो यूक्रेन में शांति नहीं आने देंगे।

ट्रम्प का पलटवार: मुझे पुतिन की शर्तें मंजूर नहीं हैं, लेकिन ये जंग कभी शुरू ही नहीं होनी थी। यूक्रेन को अब तक 200 अरब डॉलर दिए जा चुके हैं।

जब भी जेलेंस्की यहां आते हैं, वे कई बिलियन डॉलर लेकर जाते हैं। वे दुनिया के सबसे बड़े सेल्समैन हैं। मैं राष्ट्रपति चुना गया तो पद संभालने से पहले रूस-यूक्रेन जंग खत्म करवा दूंगा।