राजस्थान के चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी:इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण योजना की शुरुआत,महिलाओं के साथ ली सेल्फी

Jaipur Rajasthan

निवाई:-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी टोंक के निवाई (टोंक) में कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगी। सभा से पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में एक हजार इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग की। उन्होंने यहां महंगाई राहत कैंप में महिलाओं से बात भी की।

सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले में प्रियंका गांधी की सभा को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। निवाई की सभा में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई मंत्री पहुंच चुके हैं।

सचिन पायलट के सीडब्ल्यूसी मेंबर बनने के बाद प्रियंका गांधी की यह पहली सभा है। प्रियंका गांधी को पायलट के बड़े पैरोकार नेताओं में माना जाता है। पायलट को सीडब्ल्यूसी मेंबर बनाने के बाद हो रही रही इस सभा में कई सियासी संदेश छिपे हैं।

इंदिरा रसोई योजना की गांवों में शुरुआत

अब तक शहरों में आठ रुपए में खाने की योजना चल रही है। गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से चलाया जाएगा। चुनावी साल में कस्बों ओर गांवों में आठ रुपए में खाने की योजना को सियासी फायदे के हिसाब से अहम माना जा रहा है।