बेंगलुरु में प्रियंका गांधी ने अपने चाचा, पिता और दादी को किया याद, कहा- मां को नहीं पसंद राजनीति

National Politics

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बेंगलुरु दौरा किया, जहां उन्होंने अपने चाचा संजय गांधी, पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि “भले ही उन्होंने राजनीति को नापसंद किया, लेकिन देश की सेवा का मार्ग अपनाया और सेवा करना जारी रखा।

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव है, जिसको देखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बेंगलुरु का दौरा किया और लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने PSI घोटाले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि “इससे 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से ये मिलता है।

अपने संबोधन में प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया और उसके साथ ही कहा कि “मैं गहराई से मानती हूं कि महिलाएं ही हैं जो हमारी संस्कृति और परंपरा को कायम रखती हैं। महिलाएं ही बदलाव लाती हैं। महिलाएं ही हैं जो हमारे समाज को बनाती हैं। मुझे दो बहुत बहादुर और मजबूत महिलाओं द्वारा पाला गया था। पहली मेरी दादी इंदिरा थीं। मैंने उन्हें देखा था, मैं केवल आठ साल की थी जब उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था। उनका बेटा केवल 33 साल का था, लेकिन अगले दिन वह अपने देश की सेवा करने चली गईं। वह कर्तव्य की भावना थी, उनकी आंतरिक शक्ति थी कि वह मरने तक देश की सेवा करती रहीं।”यहां पर प्रियंका गांधी ने अपने चाचा संजय गांधी के निधन को याद किया।

44 साल की उम्र में मां ने पति को खोया: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि “मुझे मेरी मां सोनिया गांधी ने भी पाला है। 21 साल की उम्र में उन्हें मेरे पिता राजीव से प्यार हो गया। वह इटली से भारत आईं, उन्होंने परंपराओं को सीखने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भारत के तौर-तरीके सीखे और दादी इंदिरा गांधी से सब कुछ समझा और आत्मसात किया। 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने पति राजीव गांधी को खो दिया।” इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने अपनी मां और पूर्व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि “भले ही उन्होंने राजनीति को नापसंद किया, लेकिन देश की सेवा का मार्ग अपनाया और सेवा करना जारी रखा।” इसके बाद महिलाओं को आश्वासन देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा अब जब वह 76 वर्ष की हो गई हैं, वह उनके सामने आने वाली “कठिनाइयों और संघर्षों” को समझती हैं।

राहुल गांधी ने पंजाब CM भगवंत मान पर साधा निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पंजाब में लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि “पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए..पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए। आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए..किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *