प्रियंका बोलीं-आपने भाजपा वालों को छूट दे दी:काम नहीं होने पर मेरे पिता सिर झुकाकर लोगों से डांट खाते थे

Front-Page National Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023 Rajasthan-Others

शाहपुरा:-कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिता प्रधानमंत्री थे। मैं उनके साथ कभी-कभी सभाओं में जाती थी। काम नहीं होने पर महिलाएं उन्हें डांटती थीं और वो सिर झुका कर सुनते थे।आज भाजपा के नेताओं को आपने छूट दे दी है। वे धर्म की बातें करते हैं। आप आंख मूंदकर वोट दे देते हो। बुधवार को प्रियंका गांधी शाहपुरा के मनोहरपुर (जयपुर) में दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचीं। दोपहर करीब सवा तीन बजे उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका ​​​बोलीं- महिलाएं कहती थीं… राजीव भैया नल में पानी नहीं आया तो वोट नहीं देंगे। वो गुस्सा नहीं होते थे कि मैं प्रधानमंत्री हूं ऐसे कैसे डांट दिया।