भाजपा के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार की टोली बनाकर केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का हो प्रचार प्रसार:सीपी जोशी

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार की टोली बनाकर जिलों की आगामी कार्यशाला आयोजित की जाए और केन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के होर्डिग प्रत्येक विधानसभा स्तर तक लगें। इस तरह की कार्य योजना तैयार की  जानी चाहिए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रचार-प्रसार विभाग की सोमवार को आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने यह बात रखी।

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के वाहनों  और घरों पर भाजपा का घ्वज  के साथ ही स्टीकर लगाना चाहिए।

कार्यशाला के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अशोक सैनीप्रचार प्रसार विभाग प्रदेश संयोजक निर्मल शर्मा, सह संयोजक मनोज शर्मा, राजेश ताम्बी, भरत ओझा सहित जिलों के संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहें।