जयराम रमेश बोले- पीएम लोगों से क्या छुपा रहे हैं?:वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?मोदी चीन परस्त हैं:-पवन खेड़ा

Front-Page Politics Rajasthan-Others

दौसा :- राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीकर के नेकी महाराज से मुलाकात की। यात्रा में साथ चलते हुए राहुल ने संत से पूछा कि वह कैसे साधु-संतों को कांग्रेस से जोड़ सकते हैं। राहुल के सवाल पर नेकी महाराज ने कहा कि सभी साधु-संत एक ही विचारधारा के नहीं है, सब अलग-अलग विचारधारा और मत-मतांतर को मानते हैं।

नेकी महाराज ने साधु संतों का सम्मेलन बुलाने का सुझाव दिया। सनातन संस्कृति पर चर्चा के दौरान संत ने राहुल से कहा कि वे उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर यात्रा से जुड़े हैं।

वहीं, आज भी राहुल के सामने पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। भारत जोड़ा यात्रा के दौसा में एंट्री होने के बाद से लगातार पायलट समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं। सिकंदरा पहुंची यात्रा में दौसा शहर से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है।

आज सुबह मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा का दिन का पहला फेज पूरा हो गया है। दोपहर करीब 12 सिकंदरा में हुए लंच ब्रेक के बाद यात्रा का दूसरा फेज 3.30 बजे स्टार्ट हुआ और बांदीकुई के पास मुकुरपुरा में खत्म हो गई है। आज यात्रा 23 किलोमीटर चली है। कोलोना कोर्ट कैंपस के पास यात्रा का नाइट स्टे है। राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे फेज से पहले सिकंदरा में सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखा।

दौसा के पीचूपाड़ा खुर्द के पास यात्रा के बीच आई एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।

जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी से चीन पर हमारे सवाल हैं। जयराम रमेश ने कहा- ऐसी जानकारी मिल रही है कि चीन की ओर से ईस्टर्न क्षेत्र में घुसपैठ बड़े पैमाने पर और बार-बार हो रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में इतना आत्मविश्वास था कि वे साल 1965,1971 और कारगिल 1999 के दौरान पत्रकारों और सांसदों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए मौके पर ले गए। यहां तक कि डोकलाम मुद्दे पर भी रक्षा मामलों से संबंधी स्थाई संसदीय समिति में चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री देश के लोगों से क्या छुपा रहे हैं? वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?

राहुल गांधी के दिल्ली दौरे के कारण यात्रा के सुबह के शेड्यूल में बदलाव किया गया था। आज 23 किलोमीटर का सफर करने वाली यात्रा की शुरुआत करीब दो घंटे देरी से हुई है। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी सहित कई मंत्री भी चल रहे हैं।

सोमवार को अलवर में यात्रा की एंट्री, मालाखेड़ा में बड़ी सभा
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। सोमवार को यात्रा अलवर जिले में एंटर करेगी। यह राजस्थान में यात्रा का आखिरी जिला है, अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है। इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • जयराम रमेश ने कहा- कुछ समय पहले पीएम ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने भाईचारे और आत्मीयता का बखान किया था और अपने संबंधों को ‘प्लस वन’ के रूप में उद्घाटित किया था। आपने कहा था कि शी ने अध्ययन करके रखा था, आखिर मोदी चीज क्या है? क्या चीन की नई आक्रामकता उसी गहन अध्ययन का परिणाम है या ये भी हो सकता है, जैसा आपने 2013 में कहा था, समस्या सीमा पर नहीं, समस्या दिल्ली में है।
  • राहुल ने साधु-संतों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सीकर के नेकी महाराज से राय मांगी। इस पर संत ने कहा कि उन्हें साधु-संतों का एक सम्मेलन बुलाना चाहिए। सीकर के नेकी महाराज से यात्रा में चलने के दौरान राहुल ने सनातन संस्कृति पर भी लंबी चर्चा की। आज की यात्रा की शुरुआत भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई थी।
  • सचिन पायलट के समर्थन में आज भी जमकर नारेबाजी हुई। आज भी भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ है। सड़कों पर जाम जैसी स्थिति है और हजारों लोग साथ चल रहे हैं।
  • गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर एग्जीबिशन लगाई गई है। इस एग्जीबिशन में राहुल गांधी ने विजिट किया। भारत जोड़ो यात्री और यात्रा में शामिल नेतााओं को भी एग्जीबिशन का विजिट करवाया गया। राहुल गांधी ने भी राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए गहलोत को अपनी सरकार के काम देश भर के नेताओं के सामने रखने का मौका मिला है, जिसका वे भरपूर सियासी फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
  • 16 दिसंबर को जयपुर में राहुल गांधी की राजस्थान में यात्रा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन पर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कहा था कि अरुणाचल में चीन हमारे जवानों को पीट रहा है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार सोई हुई है। इस बयान के बाद अब बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *