राहुल आज 21 किमी. यात्रा करेंगे, उज्जैन में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी जुड़ीं, राहुल ने साथ चल रहे बच्चों से की बात

Front-Page Trending

Ujjain :

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है। 85वें दिन उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब 21 किमी. का सफर तय करेंगे।

शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

यात्रियों ने महाकाल दर्शन किए
बुधवार यात्रा का विश्राम दिन रहा। इस दौरान राहुल दिन भर कंटेनर से बाहर नहीं निकले। भारत जोड़ो यात्रियों ने यात्रा विश्राम के दौरान कपड़े, जूते धोकर और जरूरी काम निपटाए। इस दौरान कई यात्री महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने घुड़सवारी और गेम्स खेलकर दिन बिताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *