राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए:देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की;कांग्रेस बोली-यह पूरी तरह आध्यात्मिक यात्रा

Front-Page National

रूद्रप्रयाग:-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार (5 नवंबर) को तीन दिन के निजी दौरे पर उत्तराखंड पर हैं। वे केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए वे यहां रुद्राभिषेक करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस ने X पर लिखा- राहुल उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान कोई राजनीतिक आयोजन नहीं होगा। रुद्राभिषेक के बाद वे केदारनाथ के निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। इससे पहले 2015 में राहुल गांधी पैदल यात्रा करके केदारनाथ धाम पहुंचे थे।