चुनावी साल में राहुल गांधी का MP में पहला दौरा:शाजापुर में बोले-नरेंद्र मोदी का काम हिंसा फैलाने का,यह उन्हें RSS ने सौंपा

Front-Page National Politics

शाजापुर:-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को शाजापुर में कहा, ‘नरेंद्र मोदी OBC की सरकार नहीं चलाते। उनका काम ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें RSS ने सौंपा है।’

राहुल कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां पहुंचे। वे यहां जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने आए हैं। करीब दो घंटे यहां रहेंगे। राहुल सभा को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि सभा में 70 हजार लोग जुटे हैं। सभा के बाद कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। ये चुनावी साल में उनका पहला मध्यप्रदेश दौरा है।

किसानों ने राहुल गांधी को क्षेत्र की प्रमुख फसलों में शामिल प्याज-लहसुन की टोकरी गिफ्ट की।

राहुल गांधी का भाषण अपडेट्स…

  • यह विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस, दूसरी ओर RSS और बीजेपी। एक ओर गांधी, दूसरी ओर गोडसे। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार, दूसरी तरफ मोहब्बत, आदर, भाईचारा। जहां भी ये जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं, गुस्सा पैदा करते हैं।
  • सरकार जनता के लिए चलना चाहिए। किसी संगठन और एक-दो बड़े उद्योगपति के लिए नहीं। पार्लियामेंट में मैंने अडाणी की बात उठाई। जैसे ही भाषण दिया, वैसे ही BJP ने अडाणी की रक्षा के लिए लोकसभा सदस्यता कैंसिल कर दी। एयरपोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर… हर जगह अडाणी दिखाई देंगे। वे किसानों-लोगों की जेब से हर रोज पैसा ले रहै हैं। मीडिया का रिमोट भी अडाणी के हाथ में है।
  • महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की क्या जरूरत है? महिला आरक्षण में OBC आरक्षण क्यों नहीं है? जबकि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वे OBC के नेता हैं। कानून RSS और BJP वाले बनाते हैं। BJP के सांसदों को भी इस बारे में नहीं पूछा जाता।
  • देश में भाजपा की 10 साल से सरकार है। हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते और निर्णय लेते हैं। हिंदुस्तान के सभी OBC से पूछना चाहता हूं कि इन 90 अफसरों में से OBC कितने हैं? OBC की आबादी हिंदुस्तान में 50% है। 90 में से 3 अफसर OBC के हैं। 3 साल पहले नरेंद्र मोदी की सरकार में 0 अफसर OBC के थे। मोदी दलित-आदिवासियों के लिए काम नहीं करते हैं।
इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी को रिसीव किया।

कमलनाथ बोले- भाजपा का समय आ गया, इन्होंने 50% कमीशन की व्यवस्था बनाई है
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘शाजापुर की मशहूर दाल-बाटी मुझे याद आती है। अपनी जवानी भी याद आती है। मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं।’

राहुल गांधी का नाम लेकर बोले, ‘पूरा प्रदेश आप पर भरोसा कर रहा है। जिस प्रदेश में आप आए हैं, वो भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर-1 है। 18 साल से शिवराज सिंह ने प्रदेश को बर्बादी में घसीटा है। उनकी घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है।’

तस्वीरों में देखिए….

उन्होंने आगे कहा, ‘MP में BJP ने सौदे से सरकार बनाई। इन्हें रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। हर चीज में 50% कमीशन की व्यवस्था बनाई है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। भाजपा का समय आ गया है।’

230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा

ध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 सीनियर नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची हैं। कांग्रेस का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए पार्टी ने जनता के बीच BJP सरकार की खामियों समेत कमलनाथ की सवा साल की सरकार के कामकाज और उनके 11 वचनों को जनता के सामने रखा है।