गुटबाजी पर राहुल बोले- हम लोकतांत्रिक, चर्चाएं अच्छी बात है:पार्टी का नुकसान नहीं होना चाहिए, लोग बोलना चाहें तो हम डराते नहीं हैं:-राहुल

Front-Page Rajasthan

दौसा :- भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी यात्रा राजनीति करने का दूसरा तरीका है। ये गांधीजी का तरीका है, राजस्थान में सबसे अच्छा रिस्पोंस है।

राहुल ने कहा, पार्टी में बयानबाजी और गुटबाजी की बात होती है। हमारी पार्टी डिक्टेटरशिप की पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में बयानबाजी थोड़ी चर्चा होती है, जो अच्छी बात है। सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी चलता है। ज्यादा नुकसान नहीं होना चाहिए पार्टी को, नुकसान होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। जनरली विचारधारा है कि पार्टी के लोग बोलना चाहें तो डरा कर चुप नहीं कराते।

अगला चुनाव किसके नेतृत्व में होगा?, सवाल को टाला दैनिक भास्कर ऐप ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इस सवाल को राहुल गांधी टाल गए और कहा कि यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी से पूछें, वे अध्यक्ष हैं, मैं नहीं।

सियासी बगावत पर तीन नेताओं को नोटिस के बाद अनिर्णय के सवाल पर राहुल ने कहा कि कोई अनिर्णय की हालत नहीं है। यह होता रहता है।

कांग्रेस से लोग प्यार करते हैं
राहुल ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक जमीन से एक बात समझ आई कि हमारे कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, लोग कांग्रेस पार्टी से प्यार करते हैं। एमपी, महाराष्ट्र में जो रिस्पोंस मिला, वह शानदार थ। राजस्थान में दो-तीन योजनाओं के बारे में लोग कहते हैं। चिरंजीवी योजना के बारे में लोग कह रहे हैं कि अच्छी योजना है। शहरी मनरेगा के बारे में काफी कह रहे हैं कि इसमें छोटी-छोटी प्रॉब्लम है। राजस्थान में लोग शिकायत भी करते हैं। यहां पानी की समस्या है। फ्लोराइड की समस्या है, यह छोटी समस्याएं हर जगह होती है।

पूनिया ने राहुल से लंपी के कारण हुई गाय की मौतों पर सवाल पूछा है

ग्रासरूट कार्यकर्ता को जगह दी तो जीत होगी
राजस्थान में चेहरे के सवाल पर राहुल ने कहा कि चुनाव का प्रेडिक्शन आप करते हो। यहां पर कार्यकर्ताओं की ताकत बेमिसाल है। लोअर लेवल के लीडर्स का अच्छी तरह प्रयेाग किया तो चुनाव जीत जाएंगे।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 12वां दिन है। इससे पहले दौसा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल, दौसा जिला पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट यहां के सबसे पॉपुलर लीडर्स में रहे।
  • उनके बाद रमा व सचिन पायलट के लिए भी दौसा के लोग काफी भावुक रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट अब यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन वे यहां आते रहते हैं। वर्तमान में दौसा शहर विधानसभा से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। दौसा शहर में भारी भीड़ के कारण यात्रा की स्पीड स्लो रही।
  • राहुल गांधी 16 को जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 दिसंबर को सुबह कैंप में लौटेंगे। 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा। राहुल गांधी ने लालसोट के बडौली गांव में किसान सोहनलाल बैरवा के घर कुछ देर के लिए चाय पीने रुके। बैरवा के घर पर कुट्टी काटने की मशीन चलाकर देखी।
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि- अब ये अल्बर्ट हॉल का नाम भी बदलना चाहिए। अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे, अब 2022 में इस नाम का क्या औचित्य है। मैने अशोक गहलोत जी को कहा है इसका नाम बदलना चाहिए।​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *