राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023:अबकी बार किसकी बनेगी सरकार:कौन होगा बीजेपी का मुख्यमंत्री फेस;क्या इस बार भी गहलोत के सजेगा ताज

Front-Page Jaipur Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इस दौरान सीएम फेस को लेकर भी एग्जिट पोल का सर्वे सामने आया है। सर्वे के अनुसार, सीटों के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही हैं, वहीं सीएम फेस को लेकर भी कांग्रेस के अशोक गहलोत सबसे आगे हैं। इस सर्वे में अशोक गहलोत को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस सर्वे में सबसे खास बात यह है कि राजस्थान के ‘योगी’ कहे जाने वाले बाबा बालकनाथ को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से ज्यादा वोट मिले हैं। किसे मिले कितने वोट राजस्थान के सीएम फेस को लेकर किए गए सर्वे में अशोक गहलोत सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। इस सर्वे में अशोक गहलोत को कुल 32 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है। इस सर्वे में चौंकाने वाली बात यह है कि तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राजस्थान के ‘योगी’ कहे जाने वाले महंत बाबा बालकनाथ को वसुंधरा राजे से ज्यादा लोगों ने वोट किया है। सर्वे के अनुसार, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जहां 9 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है, वहीं 10 प्रतिशत लोगों मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद के तौर पर महंत बाबा बालकनाथ को अपनी पहली पसंद बताया है।