राजस्थान टीचर भर्ती का GK पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल:चलती बस में सॉल्व कर रहे थे 44 छात्र, 7 लड़कियां भीं; 10-10 लाख में डील

Front-Page Jaipur Rajasthan

अजमेर :- राजस्थान में शनिवार को सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा होनी थी। लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उदयपुर में 44 स्टूडेंट्स बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए। इसे लेकर अजमेर, उदयपुर, अलवर समेत राज्यभर में छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया गया।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ किया कि आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला GK का पेपर स्थगित किया गया है। इस पेपर को चार लाख छात्र देने वाले थे। अब ये एग्जाम कब होगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अब जानते हैं पुलिस को कब और कैसे मिला इनपुट
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात मिली। इसके बाद हमने टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर एक बस को देखा। बाद संदिग्ध लगने पर छानबीन की। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया। हमने जो 44 लोग पकड़े, उनमें 7 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है विश्नाेई ने पूरा प्लान बनाया था और बस किराए पर ली थी।

1193 परीक्षा केंद्रों पर होना था एग्जाम
आज ग्रुप सी की परीक्षा थी। इसके तहत सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक दूसरी पारी के विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सालासर चुरू की रहने वाली छगनी ने बताया कि आकर बैठे और दस मिनट बाद ही बताया कि पेपर लीक हो गया है। बड़ी मुश्किल से दो दिन से परेशान होकर पहुंचे और पेपर नहीं हो पाता तो परेशान होते हैं। पहले ही सावधानी रखनी चाहिए। सरकार सावधानी नहीं रखती।

अब तक ये हुए एग्जाम…

  • 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ।
  • 22 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
  • 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा हुई।

आज ये होने थे

  • 24 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित।
  • 24 दिसंबर 2022 को दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन यथावत किया जाएगा।

आगामी दिनों में ये होंगे

  • 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *