आज विजयादशमी : हम राम बने या रावण , हम पर निर्भर करता है

Jaipur Jyotish Jyotish/Religion National News

राम शब्द का अर्थ

राम शब्द जितना छोटा है, अर्थ उतना विशाल है। शास्त्र कहते हैं “रमंति इति रामः।“ जो सर्वत्र रमा हुआ है, यानी सभी जगह व्याप्त है, वो राम हैं। संस्कृत शब्दकोष कहता है राम शब्द के दो अर्थ हैं एक जो “रमते” अर्थात् जो रमणीय, सुन्दर या दर्शनीय हो वह राम है। दूसरा कि जो “मनोज्ञ” यानी मन को जानने वाला हो, वह राम है। विद्वान मानते हैं, जो आनंद दे, सुख दे वो राम है।

रावण शब्द का अर्थ

रावण शब्द रोदन से बना है। रावण का मतलब है दूसरों को रुलाने वाला। कहा जाता है रावण जब पैदा हुआ तो वो इतनी जोर से रोया कि उसके रोने कि भारी आवाज से पूरी सृष्टि के प्राणी रोने लगे। इसी कारण उसका नाम रावण यानी दूसरों को रुलाने वाला पड़ गया।

इसलिए, राम आनंद देने वाले हैं और रावण रुलाने वाला। लेकिन, दोनों की जिंदगी हमें कई बातें सिखाती हैं। हमें राम जैसा आनंद देने वाला बनना है या रावण की तरह रुलाने वाला, ये हम पर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *