आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत का जन्मदिन प्रदेश में मनाया हर्षोल्लास से,सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए सेवा कार्य,पर्यावरण संरक्षण का लिया सकंल्प

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-राजस्थान क्रिक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य वैभव गहलोत  के जन्मदिन आज प्रदेश में  ” सेवा सकल्प दिवस ” के रूप में मनाया गया। 

 प्रदेश मे करीब 21 जिलों में टीम वैभव गहलोत राजस्थान द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवाकार्य रक्तदान पौधारोपण, पक्षियों के लिए परिण्डे बाँधने, अस्पताओं में रोगियों को  फल व भोजन वितरण ,  गौशालाओं मे गायों के चारा अर्पण कर आर सी ए अध्यक्ष वैभव गहलोत के दीर्घायु होने की कामना की। 

कार्यक्रम सयोजक करण राठौड व शंशाक चौधरी ने बताया कि, मुख्य समारोह जयपुर के स्टेच्यू सर्किल  पर वृक्षारोपण एंव परिण्डा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  प्रदेश से आए बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को शुभकामनाएं दी एवं अभिनंदन किया।

समारोह में आरसीए अध्यक्ष गहलोत ने परिडे बाघकर, वृक्षारोपण कर युवाओ को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर करण राठौड , शशांक चौधरी, राहुल नरूका, रविन्द्र सिह धीरावत, बाबू शर्मा अशोक सिंह कल्याणवत कुलदीप सिंह जितेश कुमार ,प्रदीप पाटन, ओमसिह निर्वाण आदि मौजूद रहें।

आरसीए अध्यक्ष गहलोत के जन्मदिन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल  श्रीनगर सरपंच संघ के अध्यक्ष मान सिह रावत पूर्व पार्षद अजय कृष्ण तेनगौर सुरेंद्र रावत जॉन हावर्ड ने 51 किलो की माला पहना कर साफा पहनाकर केक काटकर अभिनंदन किया और दीर्घायु की कामना की।