निगम-बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के लिए डॉ. महेश जोशी के नाम पर ₹ 50 लाख की वसूली,इस्तगासा के माध्यम से झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-फतेहपुर शेखावटी के रहने वाले विलायत हुसैन ने इस्तगासा के माध्यम से जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के नाम पर निगम बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए ₹ 50 लाख रुपए वसूलने को लेकर झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया है। 

विलायत हुसैन वर्तमान में संजय नगर झोटवाड़ा में रह रहा है। उसने कोर्ट के माध्यम से इस्तगासा पेश किया कि उसने अपने भाई जो कि पार्षद रह चुका है उसे निगम बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने की एवज में ₹ 50 लाख लेने का आरोप लगाया है। निगम बोर्ड का अध्यक्ष नहीं बनने पर उसने पैसे मांगे नहीं देने पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। डॉ. महेश जोशी को शिकायत की तो उसने कहा था कि पुलिस में मामला दर्ज कराओ। नाराज परिवादी ने कोर्ट में इस्तगासा के माध्यम से पुलिस में यह मामला दर्ज कराया है।

 परिवादी ने इसका से में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात देहरादून में रहने वाले नित्यम शर्मा से हुई थी। नित्यम से उसके भाई आबिद अली जो कि फतेहपुर में पार्षद भी रह चुका है। उसे निगम बोर्ड का चेयरमैन बनाने ऑफर दिया गया था। यही नहीं नित्यम शर्मा ने उसे रेलवे स्टेशन पर स्थित डॉ महेश जोशी से मिलवाया था । आबिद अली ने अपना बायोडाटा भी डॉ. जोशी को दिया था और डॉ. जोशी ने उसे आश्वस्त किया था कि सीएम को भिजवा दिया जाएगा।इसके बाद नितिन शर्मा ने कहा कि इसके लिए ₹ 1 करोड़ रुपए की राशि लगेगी। मामला ₹ 50 लाख में तय किया गया। विलायत ने दिसंबर 2021 में ₹ 35 लाख रुपए देहरादून और ₹ 15 लाख जयपुर में  नित्यम को दिए थे। काम नहीं होने पर परिवादी नेम डॉ. महेश जोशी से मिलकर कहा था कि आपके   समधी नित्यम ने ₹ 50लाख ले लिए हैं काम नहीं हुआ है पूरा इस पर महेश जोशी ने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज कराओ। इसी के चलते कोर्ट के माध्यम से उसने यह इस्तगासा दर्ज कराया है। 

डॉ. जोशी ने इस मामले में कहा कि वे नित्यम शर्मा  से बरसों से नहीं मिले हैं। इस बारे में मेरे से कोई बात नहीं हुई । विलायत हुसैन आया था उसने यह बात बताई थी तो मैंने कहा था कि पुलिस में मामला दर्ज कराओ ।