NEET पीजी परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी

Youth

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। NEET PG 2023 एडमिट कार्ड आज – 27 फरवरी, 2023 को जारी कर दिया है। एनईईटी पीजी प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों का विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण, परीक्षा विवरण और अन्य जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET PG एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा केंद्र पर दिखाने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। नीट 2023 पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वे एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध है, डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 5 मार्च, 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है।

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG) 2023 के लिए इस तरह करें एडमिट कार्ड डाउनलोड –

1. सबसे पहले एनईईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एक्सेस प्राप्त करने के लिए nbe.edu.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर, NEET PG 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक या NEET PG 2023 लॉगिन पर क्लिक करें।
3. अब नीट पीजी 2023 के लिए स्वयं का लॉगिन विवरण दर्ज करें।
4. लॉगिन पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद, NEET PG हॉल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
5. फिर नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG) 2023 एग्जाम –

आप को बता दे की नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड आज 27 फरवरी को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 5 मार्च को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है। इससे पहले नीट पीजी 2023 के लिए स्टूडेंट्स को राहत देते हुए इंटर्नशिप कट ऑफ को 30 जून से संशोधित कर 11 अगस्त कर दिया गया था लगभग 2.09 लाख उम्मीदवारों ने NEET PG परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *