शाह बोले-हरियाणा में कांग्रेस BC आरक्षण छीन मुसलमानों को देगी:हुड्‌डा को चैलेंज-पाई-पाई का हिसाब लाया हूं,आंकड़ों के साथ मैदान में आओ

Front-Page National Politics

महेंद्रगढ़:-हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग (BC) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बन गई तो वह हरियाणा में भी यही करेंगे।

शुरूआत में शाह ने हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ियों की तारीफ की। शाह ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा जवान सेना में भेजे जाते हैं। सबसे ज्यादा मेडल यहीं के धाकड़ लाते हैं। देश का अन्न भंडार भरने वाला हरियाणा का किसान है।

शाह ने कहा कि पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज देते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस वाले हिसाब मांग रहे हैं। मैं बनिया का बेटा हूं। पाई-पाई का हिसाब लाया हूं। वे आंकड़ों के साथ मैदान में आएं। हमारे कार्यकर्ता राज्य ही हर पंचायत में जाकर सरकार का हिसाब देंगे। कांग्रेस को भी अपने कुशासन और विकास न करने का हिसाब देना होगा।

शाह ने कहा कि हमने यहां बीसी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है। जो अब भी कॉमन मैन बनकर ही काम कर रहे हैं।

BC समाज के लिए घोषणाओं का नोटिफिकेशन आज ही

अमित शाह ने नायब सैनी को लेकर कहा- ये सीएम बनने के बाद भी कॉमन मैन है। इनका दरवाजा 24 घंटा 365 दिन आपके लिए खुला रहेगा।

मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। मोदी जी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर है। मेरी बात याद रखना। यहां पर मोदी ने संगठन का काम किया।

हर तहसील और पंचायत और कार्यकर्ता को नाम से जानते है। बीसी समाज को आज तीन बड़ी रियायतें दी है। एक घंटे में ही इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा।

नायब सैनी अभी नोटिफिकेशन लेकर ही आएं है। अगले चुनाव में बीजेपी और मोदी जी के लिए आशीर्वाद दीजिए।

हुड्‌डा को बोले- पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूं

कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार ने गरीब को घर, गैस, बिजली, शौचालय, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, हर गरीब को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।

हुड्‌डा साहब ने कल एक घोषणा की है कि कांग्रेसी हिसाब मांगेगे। हुड्‌डा साहब-मैं तो हिसाब लेकर आया हूं और यहां से चुनौती देता हूं। हमारे 10 साल और आपके 10 साल का हिसाब लेकर जनता के बीच जाएई। हुड्‌डा साहब सुन लेना मैं बनिया का बेटा हूं पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूं।

आपने 10 साल तक ऊपर से नीचे तक सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपए हरियाणा को दिया। नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल की सरकार 10 साल चली 2 सौ 69 लाख करोड़ रुपए देने का काम किया है।

आपसे 6 गुना ज्यादा पैसा हरियाणा को देने को काम किया है। आप हिसाब लेकर आए हमारे मुख्यमंत्री को आने की जरूरत नहीं है। हमारा युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष दो-दो हाथ करने को तैयार है।

शाह बोले- गरीब के बेटे को हरियाणा CM बनाया

अमित शाह ने कहा- हरियाणा में भी पिछड़े वर्ग के कल्याण की कई योजनाएं लागू हुई है। हमने हरियाणा में एक बीसी के बेटे और गरीब के बेटे को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया है। अब इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा। कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाए कुछ नहीं दिया।

शाह बोले- सबसे ज्यादा जवान हरियाणा से, सबसे ज्यादा मेडल भी यहीं वाले लाते हैं

अमित शाह ने कहा- हरियाणा के मेरे प्यारे ओबीसी भाईयों-बहनों आज में हरियाणा में आया हूं। हरियाणा की भूमि तीन चीजों के लिए देश याद करता हैं। आज जिस भूमि पर हूं इस भूमि की माताओं ने सबसे ज्यादा अनुपात में सेना में जवान भेजने का काम हरियाणा की माताओं ने किया है।

खेल के मैदान में जब देश तालिका देखता है, तो मेडल तो भारत का नाम आता है, लेकिन उसके नीचे आते हैं तो 10 में से 7 मेडल यहां का धाकड़ लेकर आता है। तीसरी जब देश का भंडार भरने वाला हरियाणा का किसान था।

सीएम बोले- कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग का CM नहीं बनाया

सीएम सैनी ने कहा- अमित शाह जी आज हमें कई सौगात देने आए हैं। मुझे गर्व आज इतनी बड़ी संख्या में बीसी समाज के भाई-बहन इस पवित्र धरती पर आए हैं। ऐसा लग रहा कि अपने विशाल कुटुम्ब के अंदर आ गया हूं।

बीसी समाज हमारी नीतियों और योजनाओं में पूर्ण विश्वास करता हैं। बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है। हमें गर्व है कि हमारे हरियाणा के दो सांसदों को जो, बीसी समाज से आते है, उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने का काम आपने किया है।

इससे पहले परिवारवादी पार्टियों ने पिछड़े और दलित समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। कभी भी मान सम्मान नहीं दिया। उनकी सोच एससी-एसटी विरोधी रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को बढावा देने का काम किया।

कांग्रेस ने कभी भी पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। आपने हरियाणा में पहली बार पिछड़े और गरीब परिवार से एक मुख्यमंत्री बनाया है।