शाह बोले-लाल पगड़ी याद दिलाती है लाल डायरी:40 लाख युवाओं को ठगा,इस बार ऐसा सबक सिखाओ कि गहलोत सरकार गायब हो जाए

Front-Page Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023 Rajasthan-Others

पाली/जालोर:-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाली जिले के जैतारण, जालोर के सायला और रानीवाड़ा में सभा को संबोधित किया। जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने पेपरलीक, भ्रष्टाचार, अपराध जैसे मुद्दों पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा- गहलोत सरकार ने दलितों को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने अंबेडकर जी का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक कांग्रेस पार्टी रही उन्हें भारत रत्न नहीं मिला। उनके स्थानों को सम्मान नहीं मिला। हमने महू (मध्यप्रदेश) में अंबेडकर का जन्म स्थान बनाया। लंदन में स्मारक बनाया। आज में सायला आया हूं। जालोर वाले आए हैं यहां। मुझे बताओ दीपावली अच्छे से मनाई या नहीं। पटाखे अच्छे से जलाए या नहीं। मगर थक मत जाना। इस बार तीन दिवाली मनानी है। देखो एक दीपावली मना चुके, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को भाजपा सरकार बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करके मनानी है।