शाह ने कहा-रामनवमी पर रामलला बर्थडे घर में मनाएंगे:मंडला में बोले-घमंडिया गठबंधन चाहते हैं उनके बेटा और बेटी आगे बढ़ें

Front-Page Loksabha Election National Politics

मंडला/कटनी:-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मंडला में कहा, मोदी ने गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको गैस के सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं। शाह मंडला में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले शाह करीब एक बजे जबलपुर पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। मंडला के बाद शाह कटनी जाएंगे। वे कटनी जिले के बरही में जनसभा लेंगे, यह खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आता है। वे दोपहर करीब दो बजे सभास्थल विजयनाथ धाम ग्राउंड पहुंचेंगे।

मोदीजी को तीसरी बार पीएम बना दो: शाह

मोदीजी ने देश के अर्थतंत्र को 11वें से 5वें नंबर पर लाए हैं। मोदीजी को तीसरी बार पीएम बना दो, तीसरा अर्थतंत्र बना देंगे।

आलिया मालिया जमालिया घुस जाते थे: शाह

दस साल कांग्रेस का शासन था आलिया मालिया जमालिया घुस जाते थे, बम धमाके करते थे। पाकिस्तान से मनमोहन सिंह उफ्फ नहीं करते थे। मोदीजी आए। उरी पुलवामा में हमला किया। दस दिन में सर्जिकल स्ट्राइक करके उनका सफाया कर दिया।

धारा 370 भाजपा कार्यकर्ताओं का फैसला

कांग्रेस कहती है धारा 370 हटा देंगे। पहले तो आप सत्ता में नहीं आओगे। आ गए तो हाथ मत लगा देना, ये भाजपा कार्यकर्ताओं का फैसला है।

रामलला टेंट में बर्थडे मनाएंगे- शाह

500 साल के बाद 17 तारीख को ऐसी रामनवमी आएगी, जब रामलला टेंट में बर्थडे नहीं मनाएंगे। सोमनाथ का मंदिर कॉरिडोर बन रहा है।

शाह बोले- कांग्रेस ने राम मंदिर का काम लटकाया

शाह ने लोगों से पूछा- अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस ने इस काम को लटकाने का काम किया।