साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म: जम्मू से लेकर भोपाल तक आया नजर, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई दिया

Front-Page National

New Delhi : आज (25 अक्टूबर को) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा। आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। देश में सबसे पहले यह अमृतसर में शाम 4.19 बजे नजर आया। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म हुआ।

भारत से पहले दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य ग्रहण देखा गया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *