सोनिया गांधी 4 दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान:9 दिसम्बर को रणथम्भौर में मनाएंगी जन्मदिन, राहुल-प्रियंका संग चुनावी रिजल्ट पर होगी चर्चा

Jaipur Politics

Jaipur : यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज 4 दिन के राजस्थान दौरे के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा रणथण्भौर पहुंची हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोनिया गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन राहुल गांधी के साथ रणथम्भौर में ही मनाएंगी। माना जा रहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान रणथम्भौर पहुंच सकती हैं।

तय प्रोग्राम के मुताबिक सोनिया गांधी 11 दिसंबर तक राजस्थान में रहेंगी। सोनिया गांधी का जन्मदिन कल 9 दिसंबर को रणथंभौर में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद सोनिया गांधी का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलने का भी कार्यक्रम है। 11 दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे इंडिगो फ्लाइट से सोनिया गांधी वापस दिल्ली रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *