प्रदेश कांग्रेस का जुलाई के तीसरे सप्ताह में जयपुर में होगा 65 हजार बूथ,मंडल,ब्लॉक अध्यक्षों,11 हजार ग्राम पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन,राहुल और खड़गे करेंगे शिरकत

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 55 हजार बूथ, 2500 मंडल, ब्लॉक अध्यक्षों, 11 हजार ग्राम पंचायत अध्यक्ष का सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।

मीडिया प्रवक्ता आरसी चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार 55 हजार  बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन से पहले  प्रदेश कांग्रेस द्वारा विशेष आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। 

 इसके अलावा ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को  को भी विशेष कार्ड जारी होंगे।

एटीएम  की तर्ज पर प्लास्टिक कार्ड में अध्यक्ष की  संपूर्ण जानकारी डिजिटल कार्ड में उपलब्ध रहेगी। इसमें नाम, पदनाम, क्षेत्र, विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र के साथ होगी सामान्य जानकारी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहली बार कांग्रेस करीब 65 हजार कार्यकर्ताओं को  डिजिटल कार्ड जारी करेगी। जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में विधानसभा के चुनाव संबंधी रणनीति पर विचार विमर्श और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।