PM मोदी का व्हाइट हाउस में राजकीय स्वागत:बाइडेन ने रिसीव किया,स्वागत भाषण में लगे मोदी-मोदी के नारे

Front-Page National

वॉशिंगटन:-PM नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। यहां उन्हें रेड कार्पेट वेलकम दिया गया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया।

इसके बाद बाइडेन ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। थोड़ी देर में व्हाइट हाउस में PM मोदी का स्वागत 21 तोपों की सलामी देकर किया जाएगा। इसके बाद बाइडेन ने स्वागत भाषण दिया।

बाइडेन ने स्वागत भाषण दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है। हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि ‘हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है।

व्हाइट हाउस में मौजूद हजारों भारतीय इसका गवाह बने। इसके बाद PM मोदी बाइडेन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच होने वाले कई समझौतों पर बात होगी। PM मोदी ने व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा है कि वो बाइडेन से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। देर रात PM मोदी अमेरिकी संसद को भी संबोधित करेंगे।

व्हाइट हाउस में PM मोदी के स्वागत को देखने के लिए हजारों भारतीय मूल के लोग मौजूद हैं। इसके बाद PM मोदी बाइडेन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच होने वाले कई समझौतों पर बात होगी। PM मोदी ने व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा है कि वो बाइडेन से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। देर रात PM मोदी अमेरिकी संसद को भी संबोधित करेंगे।

PM मोदी के लिए तैयार हो रहा है शाकाहारी भोजन
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि PM मोदी शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं, इसीलिए स्टेट डिनर में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि जिल बाइडेन ने शेफ नीना कर्टिस को चुना है। वह अमेरिका में वीगन यानी वेज खाने के लिए सबसे बेहतरीन शेफ मानी जाती हैं।

स्टेट डिनर के दौरान वीगन खाने में फल, सब्जियां, अनाज और खास तरह के पौधों से तैयार की गई डिश होंगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि ये फूड आइटम्स फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर हों। साथ ही कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भी ध्यान रखा जाएगा।

PM मोदी को परोसा जाएगा मसालेदार बाजरा
शेफ नीना ने कहा, ‘हम इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि भारत इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स मना रहा है। हमने अपने मेन्यू में भी मैरीनेट बाजरा को शामिल किया है।’

स्टेट डिनर में मोदी को नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक, समर स्क्वाश, मसालेदार बाजरा और ग्रिल्ड मकई कर्नेल सलाद, कम्प्रेस्ड तरबूज, टैंगी एवोकाडो सॉस, भरवां पोर्टोबेलो मशरूम, मलाईदार केसर वाला रिसोट्टो, गुलाब और इलायची वाला स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक परोसा जाएगा।

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पिछले एक हफ्ते से इस डिनर की तैयारी को मॉनिटर कर रही हैं। उन्होंने गेस्ट शेफ के तौर पर कैलिफोर्निया की शाकाहारी शेफ नीना कर्टिस को चुना है। शेफ नीना व्हाइट हाउस के शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर डिशेज तैयार कर रही हैं।

अब अमेरिका के स्टेट डिनर की परंपरा को समझते हैं…
स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाउस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से नजदीकी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। व्हाइट हाउस हिस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक किसी देश के स्टेट हेड के सम्मान में आयोजित होने वाला राजकीय भोज अमेरिका के सबसे भव्य और सबसे ग्लैमरस कार्यक्रमों में से एक है। अमेरिका स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को डिनर के जरिए पारंपरिक तौर पर सम्मान देने का एक तरीका है।

अमेरिका में स्टेट विजिट की परंपरा 1800 ईस्वी में शुरू हुई थी। शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्टेट विजिट पर आमंत्रित करते थे। बाद में विदेशी मेहमानों को स्टेट विजिट पर बुलाने की परंपरा शुरू हुई। स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को शुरू से स्टेट डिनर देने की परंपरा रही है।

व्हाइट हाउस में होने वाले स्टेट डिनर में बुलाए जाने वाले पहले मेहमान हवाई प्रांत के राजा कलाक्वा थे। 22 दिसंबर 1874 को अमेरिकी राष्ट्रपति उलिसिस ग्रांट और उनकी पत्नी जूलिया ग्रांट ने उनके लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया था।

प्रधानमंत्री मोदी तीसरे ऐसे भारतीय नेता हैं जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट के लिए बुलाया है। इससे पहले 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाया गया था।