T20 world Cup : जिम्बाब्वे से हारा पाकिस्तान:  2 रन ही बना पाए अंतिम 4 बॉल पर

Front-Page T-20 World Cup

New Delhi : टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे 1 रन से जीत गया। पहले मैच में भारत से हारने के बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान बड़े उलटफेर का शिकार हुई।

बाबर-रिजवान का फ्लॉप शो

  • पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। भारत के खिलाफ मैच में रिजवान ने 12 बॉल पर 4 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से 16 बॉल पर 14 रन निकले।
  • वहीं, बाबर आजम टीम इंडिया के सामने अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान 9 बॉल पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • पाकिस्तान को तीसरा झटका ल्यूक जोंगवे ने दिया। इफ्तिखार अहमद 10 बॉल पर 5 रन बनाने के बाद विकेटकीपर रेजिस चकाबवा को कैच दे बैठे।
  • सिकंदर रजा ने शादाब खान को 17 रन बनाने के बाद आउट किया। शादाब का कैच सीन विलियम्स ने लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा।
  • अगली ही गेंद पर सिकंदर रजा ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया, हैदर अली पहली ही गेंद पर LBW हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ।
  • जिम्बाब्वे: वेस्ली मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर), ​​​​​रियान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नागरवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *