अमित शाह ने NSG के नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का किया उद्घाटन,आतंकवाद के खिलाफ बनेगा नया सुरक्षा कवच

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के National IED Data Management System (NIDMS) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NSG के महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और राज्यों के पुलिस महानिदेशक […]

Read More

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने राज्यों के साथ कृषि योजनाओं एवं बजट उपयोग की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY), कृषोन्नति योजना (KY) समेत विभिन्न केंद्रीय कृषि योजनाओं की प्रगति एवं बजट उपयोग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रशासनिक एवं प्रक्रियागत मुद्दों के कारण कई बार बजट आवंटन में देरी होती है, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर असर पड़ता है। उन्होंने राज्यों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित बजट का उपयोग मार्च माह से पहले सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि राज्य समय पर बजट खर्च नहीं कर पाते हैं तो इससे राज्यों को ही नुकसान होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्यों को पूर्व नियोजित रणनीति के साथ बजट का उपयोग करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुँचे और केंद्र से अगली किश्त समय पर जारी की जा सके। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों के शीघ्र सत्यापन, फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को कवर करने तथा दावों के समयबद्ध निपटान पर विशेष बल दिया। साथ ही बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, संतुलित उपयोग और केंद्र–राज्य समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किशोरी लाल मीणा, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी तथा मिजोरम के कृषि मंत्री ने भाग लिया। बैठक में कृषि मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने राज्यों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने और किसानों के हित में हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

Read More

मनरेगा कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,वीबी-जी राम जी अधिनियम पर चर्चा;कहा—सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर

केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों एंव केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की वार्ता की अध्यक्षता की। इस वार्ता में विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 पर […]

Read More

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वयं सहायता समूहों से जुड़े शिवराज सिंह चौहान,622 जिलों के 35 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने वीबी–जी राम जी अधिनियम पर की चर्चा

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों के साथ राष्ट्रीय स्तर की वार्ता की अध्यक्षता की। इस वार्ता में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 पर विचार-विमर्श किया गया। इस वार्ता में देशभर के 622 […]

Read More

जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएस उषा शर्मा ने 2 दिन लगे महंगाई राहत कैंप की समीक्षा,सीएम गहलोत के निर्देश पर इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना बदला नाम

जयपुर:-मुख्य सचिव उषा शर्मा ने महंगाई राहत शिविरों को मिल रही सफलता और व्यापक जन समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि दो दिन में ही दैनिक लक्ष्य से दो गुना लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने शिविरों के बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों व जिला कलक्टरों की सराहना करते हुए कहा […]

Read More

रोजगार मेले सरकार की पहचान बने,भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी हुई :-PM मोदी

नई दिल्ली :-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 71,426 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि रोजगार मेले उनकी सरकार की पहचान बन गए हैं तथा भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी हुई है. प्रधानमंत्री ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत वीडियो […]

Read More