सीएम अशोक गहलोत:मोदी ने की कमल खिलने की बात, मुद्दा उठ गया रसोई गैस की कीमत का

Jaipur Rajasthan

सीएम गहलोत बनाम पीएम मोदी

गैस सिलेंडर रेट

जयपुर:-पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव में झंडा बुलंद करने के बाद पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं..वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी…मर जा मोदी…देश कह रहा है मत जा मोदी। बीजेपी ने अपने ट्विटर पर लिखा, कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की ख्वाहिश कर रहे हैं। पर कमल खिलता ही जा रहा है… इस ट्वीट को कई बार रीट्वीट किया गया।

इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा 416+ सीटें जीतकर मोदीजी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा, जिसने जीती लोकतंत्र की जंग वह हमारे नेता हैं मोदी जी। सबका साथ-सबका विकास यही है उनका नारा।अब देश बदल रहा हैं, सब बदल रहा है।

वहीं कुछ यूज़र्स ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। खासतौर पर सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर नाराजगी जताई। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ग्राफ़िक शेयर किया है और लिखा है, मोदी सरकार में रसोई गैस की कीमत 1100 रुपए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार में रसोई गैस की कीमत 500 रुपए। इसको भी रीट्वीट किया जा रहा है।

बता दें पीएम ने यह भी कहा पूर्वोत्तर के नतीजे बता रहे है भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कितनी आस्था है। लोकतंत्र की राह पर चलते हुए हर समस्या का समाधान हो सकता है। बदलाव लाया जा सकता है। पीएम ने कहा कि कब्र खोदने की बात के बाद भी कमल खिल रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं है। गौरतलब है राजस्थान के सीएम बार बार यही कहते रहे हैं कि मोदी राज में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हाल ही उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन में भी यही बात कही। वो यह भी कह चुके हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है, किसी को नहीं पता। मोदी सरकार को तब पता चलेगा जब जनता इनको हराएगी। लेकिन पूर्वोत्तर के नतीजे तो कुछ और ही कह रहे हैं।