अब नई वंदे भारत ट्रैक पर उतरी:केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन,कोच फैक्ट्री के GM बोले-रंग को तिरंगे से लिया

Front-Page National

चेन्नई:-वंदे भारत एक्सप्रेस नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं। नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है।

आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि इसे नया रंग केसरिया दिया गया है, क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है।

वंदे भारत की मोदी ने लाल किले से की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया था। हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 में शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।