पूर्णिया में PM मोदी:कहा-पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी

Front-Page Loksabha Election National Politics

पूर्णिया:-PM मोदी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।

जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।

ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।

ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।