कार्यकर्ताओं में प्रतिद्वन्दिता,प्रतिस्पर्धा हो लेकिन प्रतिशोध नही,तभी भाजपा की जीत सुनिश्चित:प्रभुलाल सैनी

Rajasthan Rajasthan Elections 2023 Rajasthan-Others

टोंक:-भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभी से  नए संकल्प कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बने तथा 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की सभी 25 सीटें मिलें ताकि राजस्थान की भागीदारी भी सुनिश्चित हो इसके लिए  सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियों में जुटे।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने मंगलवार को भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद भाजपा टोंक जिला कार्यकारिणी की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके हम सभी नींव के पत्थर है।

उन्होंने कहा कि राजनीति आमजन की समस्याओं का समाधान व मदद किये जाने का माध्यम है, हमारा दायित्व बनता है कि आमजन की सेवा का ध्यान रखे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत के गरीब को गणेश मानते हुए सेवा करने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकल्प को पूरा करने में जुटे है जिन्होंने 9साल में स्वर्णिम इतिहास रचा है।

 नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रभुलाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य एवं संवाद का मूल मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को संगठित होते हुए राजनीति में प्रतिद्वन्दिता,प्रतिस्पर्धा भी होगी लेकिन प्रतिशोध नही होना चाहिए।उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूती के लिए राजस्थान की 25सीटें जीते यही हमारा संकल्प हो।

राज्य की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि महंगाई राहत केम्प आहत केम्प साबित हुए है,यह राजस्थान अपराधीगिस्तान बन चुका है।पांच साल में अपराधों में बढ़ोतरी हुई है वही विकास ठप्प हुआ है।उन्होंने टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के टोंक में किए गए विकास कार्यो की चर्चा की।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओ को अपना व्यक्तित्व का विकास,व्यवहार सकारात्मक हो,अहंकार का भाव नही हो तभी कार्यकर्ता अपनी छाप छोड़ सकता है।

भाजपा सांसद एव प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस की राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आनन फानन में नए जिलों सहित अन्य घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में राज्य सरकार अपना 40फीसदी हिस्से की राशि नही दे रही जिससे राजस्थान विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है।   

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी,टोंक-सवाईमाधोपुर के भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को इक्यावन किलो की माला, एवं तलवार भेंट करके स्वागत किया।

समारोह में जिला प्रमुख सरोज बंसल,मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी,देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, सतीश चंदेल,शंकर लाल ठाडा,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास गुर्जर,भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान ,भाजपा श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।