नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यो से आज दुनिया भारत के आगे नतमस्तक:डॉ.अलका सिंह

Rajasthan Rajasthan-Others

टोंक:-भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला टोंक में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर थी तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की। विशिष्ट अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान, जिला प्रभारी मुकेश पारीक थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम के साथ हुई।

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि देश की मोदी सरकार के 9साल के कार्य से आज दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है देश का गौरव विश्व मे बढ़ रहा है तो प्रदेश की नकारा सरकार के कारण आमजन दुखी है राहत कैम्प के नाम पर प्रताड़ित कर रही है।कभी भारत विश्व की तरफ देखता था और आज स्थितियां बदली है और विश्व भारत की ओर देख रहा है जिन कार्यों को कई वर्षों से सिर्फ कल्पना और सपनो में देखा जाता था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करके दिखाया है। हेलो उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार है जिससे देश का हर व्यक्ति जुड़ना चाहता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि मोदी सरकार की सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण की दिशा में अनेक कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। प्रदेश सरकार ने केवल भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम और केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकने का काम किया है।जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है जहां राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर प्रदेश की आमजनता को बेवजह कड़ी धूप में लाइनों में लगवाकर परेशान कर रही है।राजनैतिक प्रस्ताव जिला प्रमुख सरोज बंसल ने रखा,जिसका समर्थन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम में एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश चंदेल,टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, श्याम लाल जैन, सत्यनारायण चौधरी, नरेश बंसल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,मालपुरा पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक नीलिमा आमेरा,सुभाष गालव,बीना छामुनिया,संत कुमार जैन,प्रधान सकराम चोपड़ा, रामावतार लांगड़ी,बेनी प्रसाद जैन,धोलू गुर्जर, किशन गोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर ,भाजपा जिला प्रवक्ता कमलेश यादव,ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।