बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन हादसा,7 की मौत:मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी,30 घायल;आशंका- सिग्नल की अनदेखी हुई

Front-Page National

दार्जिलिंग:-पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। न्यूज एजेंसी PTI ने हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 के घायल होने की जानकारी दी है।

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन और CEO जय वर्मा ने 5 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, ईस्टर्न रेलवे के CPRO कौशिक मित्रा ने नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के हवाले से बताया कि 2 लोको पायलट और एक गार्ड समेत 8 लोगों की मौत हुई है।

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन के मुताबिक, मालगाड़ी के लोको पायलट ने सिग्नल ओवरशूट किया। जिसके कारण वह कंजनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। इस हादसे में गार्ड का डिब्बा, जनरल डिब्बा क्षतिग्रस्त हुआ है। आर्मी और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया है। रेल रूट के रेस्टोरेशन का काम शुरू हो चुका है।

कौशिक मित्रा ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आखिरी में दो पार्सल और एक SLR कोच लगे हुए थे। इसमें कोई पैसेंजर नहीं था। ट्रेन के 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 12:40 बजे एक स्पेशल ट्रेन सियालदह के लिए रवाना हो चुकी है। ट्रेन में अधिकतर यात्री मालदा और बोलपुर के हैं। सिंगल लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है।

रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी कंचनजंगा एक्सप्रेस
कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) 16 जून को सुबह 8:15 बजे अगरतला से रवाना हुई थी। इसे 17 जून को शाम 7:20 बजे सियालदह पहुंचना था। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब रंगापानी में हुआ। ट्रेन रेड सिग्नल की वजह से यहां रुइधासा में रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक गया। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। NDRF, SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

घटना से जुड़े अपडेट्स…

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों को 10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2.50 लाख रुपए और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा हादसे में मारे गए लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मदद का ऐलान किया गया है।
  • नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। एक्सीडेंट की वजह से 19 ट्रेनें डाइवर्ट की गई हैं।

यह रूट चिकन नेक कॉरिडोर

कंचनजंगा एक्सप्रेस डेली ट्रेन है। यह बंगाल को पूर्वोत्तर के शहरों सिलचर और अगरतला से जोड़ती है। यह मार्ग चिकन नेक कॉरिडोर में है, जो पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। एक्सीडेंट की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस का इस्तेमाल अक्सर पर्यटक दार्जिलिंग की यात्रा के लिए करते हैं।

त्रिपुरा सीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

একটি দূভার্গ্যজনক ঘটনায় আগরতলা -শিয়ালদহ গামী কাঞ্চনজঙ্ঘা এক্সপ্রেস নিউ জলপাইগুড়ির নিকট দূর্ঘটনাগ্রস্ত হওয়ার বিষয়ে অবগত হই। মালগাড়ির সাথে এই সংঘর্ষে তিনটি বগি বিশেষ ভাবে ক্ষতিগ্রস্থ হয়েছে। ইতোমধ্যেই উদ্ধারকার্য শুরু হয়েছে। রাজ্য সরকার রেল কর্তৃপক্ষের সঙ্গে যোগাযোগ রেখে…

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

सियालदाह में 033-23508794 033-23833326

गुवाहाटी में 03612731621 03612731622 03612731623

लमडिंग जंक्शन 03674263958 03674263831 03674263120 03674263126 03674263858

रेल मंत्री बोले- रेलवे, NDRF और SDRF रेस्क्यू में जुटे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर अभी-अभी सदमे में हूं। जबकि विवरण का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दलों को बचाव, रिकवरी, चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।