भजन लाल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, तबादलों से बैन हटाया, शिक्षा विभाग में नहीं होंगे तबादले

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर : सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने ‘तबादला उद्योग’ नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था।

पूर्व की तरह ही इस आदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों का कोई जिक्र नहीं है। सरकार ने पॉलिसी बनाकर इनका तबादला करने की घोषणा की थी। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी ट्रांसफर के लिए इंतजार करना होगा।