डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। ठंड के चलते 40 साल बाद शपथ ग्रहण समारोह संसद के अंदर आयोजित किया गया।
रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस ने 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
ट्रम्प के पहले भाषण के 10 प्रमुख ऐलान:
- विदेशी व्यापार पर टैरिफ के लिए एक्सटरनल रेवेन्यू सर्विस का गठन।
- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदलाव।
- अवैध प्रवासियों की एंट्री पर बैन और बॉर्डर पर सख्ती।
- मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी का ऐलान।
- ड्रग माफिया को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करना।
- विदेशी गिरोहों पर कार्रवाई के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम लागू।
- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करना।
- ट्रांसजेंडर व्यवस्था समाप्त, केवल पुरुष और महिला जेंडर मान्य।
- इलेक्ट्रिक वाहनों की अनिवार्यता खत्म।
- पनामा नहर को वापस लेने की योजना।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को बधाई देते हुए रूस-यूक्रेन और परमाणु हथियारों के मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई।