सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ईस्टर्न कैनल परियोजना को लेकर 25 सितंबर से पांच दिवसीय निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-ईस्टर्न कैनल परियोजना के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने नेतृत्व में कांग्रेस 25 से 29 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में यात्रा निकालने की रणनीति तैयार की है।  इस यात्रा को जन आशीर्वाद का नाम दिया जाएगा। रविवार को  हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शीर्ष नेताओं के समक्ष प्रेजेंटेशन भी दिया।

पूर्वी राजस्थान में 5 दिन निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज जयपुर या दौसा से किया जाएगा, जिसमें सीएम  गहलोत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री-विधायकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का समापन अजमेर जिले में करने पर विचार किया जा रहा है है। 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में विधानसभा की 86 सीटें पर ईआरसीपी के बहाने कांग्रेस  अपना धरातल मजबूत करने का काम करेगी है।  जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस जनता को ईआरसीपी पर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी से अवगत करवाएगी साथ कांग्रेस सरकार ने इस योजना के लिए क्या-क्या कदम उठाएं हैं उससे वहां के लोगों का अवगत करें जाएगा।

5 दिन निकलने वाली  जन आशीर्वाद यात्रा के लिए हाईटेक रथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत, डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में छोटी-बड़ी जन सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे कि कांग्रेस ईआरसीपी के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की जा सके।