जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रंगों के पर्व होली को आम लोगों के साथ उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। उन्होंने होली के कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों को शुभकामनाएं दीं। गोकुल जी की प्याऊ क्षेत्र में चैनपुरा सामूहिक गैर में शेखावत ने होली के गीतों में अपना स्वर मिलाया।
शेखावत ने संत श्री अजनेश्वर धाम में शांतेश्वर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। जोधपुर प्रेस क्लब के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ पुष्पों की होली खेली। अपने निवास पर केंद्रीय मंत्री ने पारिवारिक मित्रों और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और मिठाई खिलाकर सबको शुभकामनाएं दीं। अजीत कॉलोनी में होली दहन कार्यक्रम में परिवार के साथ पूजा-अर्चना और होली दहन किया।
बीजेएस शिव मंदिर पार्क और महाराणा प्रताप पार्क में भी केंद्रीय मंत्री होली दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने धर्मपत्नी नौनद कंवर के साथ क्षेत्रवासियों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
नेहरू पार्क में स्नेह मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने भाग लिया। मंडोर क्षेत्र में राव जी की गैर महोत्सव और गोकुल जी की प्याऊ क्षेत्र में चैनपुरा सामूहिक गैर में भी केंद्रीय मंत्री ने सहभाग किया। उन्होंने लोगों के साथ होली खेली और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व महापौर को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. ओम कुमारी गहलोत के निवास स्थान जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व महापौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य शोक संतप्त परिवारों से मिलकर शेखावत ने शोक संवेदना व्यक्त की और उनके दु:खों में सहभागी बने।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत अनेक शोक सभाओं में भी शामिल हुए।