‘देश को बार-बार बदनाम करने की कोशिश कर रहे’ लंदन में राहुल गांधी के भाषण पर बोले अनुराग ठाकुर

Front-Page National

नई दिल्ली:-लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए राहुल गांधी के भाषण पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा की ओर से मोर्चा संभाला है केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने। अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस कर राहुल गांधी के आरोपों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को बार-बार बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी के फोन जासूसी के आरोप पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है। राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं कराया। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा राहुल गांधी अपनी दूसरी हार को स्वीकार नहीं कर परा रहे हैं। राहुल विदेशी धरती पर देश को बदनाम कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर से पीएम मोदी को सराहना मिल रही है। राहुल गांधी कम से कम इटली के पीएम को ही सुन लेते।

देश को बार-बार बदनाम करने की कोशिश-

राहुल गांधी के बयान पर प्रेस कॉफ्रेंस कर जवाब देते हुए केंद्रीय खेल और संचार मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती है, ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे देश से पीएम मोदी को सराहना मिल रही है। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस नेता देश को बदनाम कर रहे हैं।


पेगासस कहीं और नहीं उनके दिमाग मेंः अनुराग ठाकुर-

राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं के फोन की जासूसी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है… पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण की बात पर भी अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने क्या कहा था-

कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।’ उन्होंने भारत में संस्थाओं पर सरकार के नियंत्रण की बात भी कही।

दलित, आदिवासियों पर हमला हो रहा हैः राहुल गांधी-

राहुल गांधी के स्पीच का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। राहुल गांधी ने भारत में दलित, आदिवासियों पर अत्याचार का भी आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासियों पर हमला हो रहा है।