पूर्व सीएम राजे आज से दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर, भाजपा की राजनीति में हलचल हुई तेज

Bikaner Politics Rajasthan Rajasthan-Others

बीकानेर :

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज और सोमवार को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगी। पूर्व सीएम राजे के दौरे को लेकर भाजपा की राजनीति में हलचल मची हुई है। राजे बीकानेर के दौरे के माध्यम से पार्टी हाईकमान को अपने शक्ति प्रदर्शन करके दिखाना चाहती हैं । 

बीकानेर से भाजपा सांसद और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  डॉ.सतीश पूनिया ने  राजे के दौरे से दूरी बनाकर रखी है। राजे की देव दर्शन और अपने कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए यह दौरा रखा गया है। इस दौरान ने अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए देशनोक और बीकानेर सहित अन्य जगहों पर सभाएं भी आयोजित की गई है। 

भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से शनिवार देर शाम तक राजे के दौरे को लेकर जिला संगठनों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचे। जबकि पूर्व सीएम  राजे के  कार्यालय से उनके पास दौरे का विस्तृत विवरण पहुंच गया है। राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इस नाते भाजपा जिला संगठन उनका स्वागत करेगा।

पूर्व सीएम राजे देशनोक, मुकाम जाने के बाद रविवार शाम बीकानेर शहर में पहुंचेंगी। तीनों जगह कार्यकर्ताओं से संवाद सभा में पूर्व सीएम राजे रूबरू होंगी। उनके स्वागत के लिए बीकानेर और कस्बों में स्थानीय भाजपा नेताओं ने होर्डिंग लगाए हैं। बीकानेर में जूनागढ़ के सामने तैयार किए गए से पूर्व सीएम राजे अपने समर्थकों को संबोधित करेंगी। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान और विधायक अशोक लाहोटी मुकाम, देशनोक होते हुए बीकानेर पहुंंचे।

पूर्व सीएम राजे निजी हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे देशनोक हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां करणी माता मंदिर में पूजा, दर्शन करेंगी। यहां पर दो घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगी।

रविवार को दोपहर 1 बजे देशनोक से हेलीकॉप्टर से मुकाम के लिए रवाना होंगी। वहां जाम्भोजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। यहां ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान राजे समर्थकों का स्वागत-संवाद कार्यक्रम है।

हेलीकॉप्टर से राजे बीकानेर में शाम 4 बजे पहुंचते ही सीधे जूनागढ़ जाएंगी। यहां पर गढ़ गणेश मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन करेंगी। इसके बाद जूनागढ़ के बाहर बने मंच पर राजे समर्थक स्वागत करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। सोमवार सुबह कार से लक्ष्मीनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगी। दोपहर साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर से चूरू जिले की बीदासर तहसील के लिए प्रस्थान करेंगी।

उल्लेखनीय है कि राजे के  दौरे में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की सक्रिय रहेंगे। पूर्व में ऐसी चर्चा थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं । लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *